शिवपुरी: शहर के देहात थाना क्षेत्र के एक सूने मकान में मंगलवार की रात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मकान मालिक अपने परिवार के साथ खेती के काम से अपने गांव गए थे।
जानकारी के मुताबिक देहात थाना क्षेत्र के ऋषेश्वर कॉलोनी ओम हॉस्पिटल के पास रहने वाले शिवराज सिंह पड़ेरिया अपने परिवार के साथ इंदार थाना क्षेत्र के श्रीपुर चक्क खेती किसानी के काम से कई दिनों से गांव रुके हुए थे। इधर, चोरों ने उनके सूने मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। चोरी का पता सुबह लगा जब उनके पड़ोस में रहने वाले उनके रिश्तेदार कृष्ण पाल सिंह रावत को घर के ताले टूटे हुए मिले।
चोरी की कितने की हुई यह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। देहात थाना प्रभारी रत्नेश यादव का कहना हैं कि गृह स्वामी अभी आए नहीं हैं। उनकी शिकायत के बाद कार्रवाई की जायेगी।

खेती के काम से गांव गया परिवार, सूने घर में चोरों का धाबा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- परशुरामेश्वर महादेव मंदिर से दान पेटी चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए दो युवक / Shivpuri News
- पिछोर में मूर्तियों को लेकर बढ़ा तनाव: अहिल्याबाई की प्रतिमा खंडित, अवंतीबाई की प्रतिमाएं स्थापित / Shivpuri News
- आईटीआई हॉस्टल से 19 वर्षीय छात्रा लापता, प्रैक्टिकल देने निकली थी नंदनी / Shivpuri News
- बर्तन बेचने के बहाने घर में घुसी महिलाएं, नशीला पदार्थ खिलाकर नकदी-जेवर ले जाने का आरोप / Shivpuri News
- अनोखी पहल महिला समिति ने कराया सामान्य ज्ञान एवं चित्रकला प्रतियोगिता, 60 से अधिक बच्चों ने लिया भाग / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment