,

ठकुरपुरा के छात्रावास में अधीक्षक से परेशान छात्र पहुँचे कलेक्ट्रेट: नास्ते में निकल रहे कीड़े, शिकायतों की लिस्ट लंबी / Shivpuri News

शिवपुरी: ठकुरपुरा में स्थित शासकीय अनुसूचित जाति सीनियर बालक छात्रावास के सभी छात्रों ने आज कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में पहुंचकर छात्रावास के अधीक्षक एवं रसोईया पर कार्रवाई कर हटाने की मांग की है.

शासकिय अनुसूचित जाति सीरियर बालक छात्रावास ठकुरपुरा के छात्रों ने बताया की छात्रावास के अधीक्षक शिवदयाल वर्मा द्वारा मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है एवं हॉस्टल में छात्रों को ठीक प्रकार से खाना मीनू अनुसार नहीं दिया जाता है नाश्ते में कीडे तक निकल रहे है. छात्रावास में बने शौचालय में गन्दगी रहती है एवं पीने के पानी की टंकी बनी हुई है वह भी साफ नहीं है। छात्रावास में फर्नीचर की व्यवस्था भी नहीं है। पढने के लिए टेबिल उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। एवं छात्रावास के पंखे भी खराब पड़े हुए है। रूम में लाइट भी नहीं है।

छात्रावास का रसोईया काम करने आता है वह शराब पीकर आता है. जिसकी शिकायत छात्रावास आधीक्षक से की तो अधीक्षक द्वारा गाली गलौच कर अभद्र व्यबहार कर मारपीट की जाती है.

सभी छात्रों ने छात्रावास अधीक्षक व रसोईया के विरूद्ध कार्यवाही की जाकर इनको तत्काल हटवाया जाने की मांग कलेक्टर से की हैं.

इस संबंध में छात्रावास के अधीक्षक शिवदयाल वर्मा का कहना है कि आज सुबह नाश्ते में पास्ता दिया गया था. जिसमें कीड़े की शिकायत आई थी वह नाश्ता बदलकर दूसरा नाश्ता बनवा दिया था.