शिवपुरी: शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने बाले पोहरी रोड पर क्रॉसिंग हनुमान मंदिर के पास बाइक पर सवार मां और बेटे में ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. जिसके बाद महिला की मौत हो गई. घायल युवक का जिला अस्पताल में उपचार जारी है.
जानकारी के अनुसार कुसुमी जाटव पति चंद्रभान जाटव उम्र 50 साल अपने बेटे कमलेश जाटव उम्र 26 साल के साथ गमी में ग्राम सिरसौद से शिवपुरी के फतेहपुर में आई थी. इसी दौरान आज सुबह 6 बजे जब वह फतेहपुर से गमी में शामिल होकर वापस लौट रही थी. इसी दौरान पोहरी रोड पर क्रॉसिंग हनुमान जी मंदिर के पास पीछे से ट्रक क्रमांक MP06HC0195 ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. जिसके बाद दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया. जहां पर महिला की मौत हो गई. वहीं घायल युवक का उपचार जारी है.
बाइक पर सवार माँ-बेटे को पीछे से ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, महिला की मौत, गमी में शामिल होकर वापस घर जा रहे थे / Shivpuri News




