शिवपुरी: जिले के देहदे गांव में आधार कार्ड अपडेशन का कैंप लगाने पहुंचे पंचायत सचिव का निर्माणाधीन पीएम आवास में शराब के साथ एक वीडियो सामने आया। वीडियो में पंचायत सचिव और उसके साथ एक ग्रामीण शराब के साथ दिखाई दे रहे हैं। ये आज सोमवार के सुबह 10 बजे के लगभग का बताया जा रहा हैं।
जानकारी के मुताबिक पोहरी जनपद के दुल्हारा पंचायत के सचिव उदय यादव को डोभा पंचायत का अतिरिक्त प्रभार मिला हुआ हैं। आज पंचायत सचिव उदय यादव डोभा पंचायत के देहदे में आधारकार्ड अपडेशन का शिविर लगाने पहुंचे थे, लेकिन वह एक निर्माणधीन पीएम आवास में शराब के क्वाटर के साथ बैठे हुए दिखे। किसी ने ये वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
इस मामले में पंचायत सचिव उदय यादव का कहना हैं कि वह आज डोभा पंचायत के देहदे में आधार कार्ड अपडेशन का शिविर लगाने पहुंचे थे। आधार ऑपरेटर आधार बनाने का काम कर रहे थे और वह गांव में घूमकर ग्रामीणों को आधार अपडेशन के लिए बुला रहे थे। इसी दौरान गांव के श्रीलाल कुशवाह ने उन्हें बुला लिया था। लेकिन उन्होंने शराब नहीं पी थी।
बता दें, जिले में टारगेट के आयुष्मान कार्ड नहीं बन पा रहे हैं। इसकी मुख्य वजह आधार कार्ड अपडेट न होना प्रशासन के सामने आई हैं। इसी के चलते प्रशासन ने आयुष्मान कार्ड बनने की धीमी रफ्तार को गति देने के लिए गांव-गांव आयुष्मान कार्ड सहित आधार कार्ड बनाने के लिए कैंप लगाने के निर्देश दिए हैं।
प्रशासन के आदेश के तहत 19 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक जिले की करीब 100 पंचायतों के गांवों में आधार कार्ड अपडेशन के शिविर लगाने के निर्देश दिए थे। इस शिविर में आधार कार्ड ऑपरेटर के साथ पंचायत सचिवों की ड्यूटी लगाई गई थी।

पीएम आवास में शराब के साथ दिखे पंचायत सचिव: आधार कार्ड अपडेशन का कैंप लगाने पहुंचे थे / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शराब के नशे में पिता ने छह साल की बेटी को पीट-पीटकर मार डाला, श्यामपुरा में दिल दहला देने वाली घटना / Shivpuri News
- परशुरामेश्वर महादेव मंदिर से दान पेटी चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए दो युवक / Shivpuri News
- पिछोर में मूर्तियों को लेकर बढ़ा तनाव: अहिल्याबाई की प्रतिमा खंडित, अवंतीबाई की प्रतिमाएं स्थापित / Shivpuri News
- आईटीआई हॉस्टल से 19 वर्षीय छात्रा लापता, प्रैक्टिकल देने निकली थी नंदनी / Shivpuri News
- बर्तन बेचने के बहाने घर में घुसी महिलाएं, नशीला पदार्थ खिलाकर नकदी-जेवर ले जाने का आरोप / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment