,

तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर: हादसे में पिता की मौत, दो बेटे गंभीर घायल, मजदूरी करता था मृतक / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के देहात थाना क्षेत्र शिवपुरी झांसी लिंक रोड पर बाइक सवार मजदूर पिता और उसके दो बेटों में शनिवार की शाम एक अज्ञात कार ने टक्कर मार दी थी। तीनों घायलों को एम्बुलेंस की मदद से इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।

इस हादसे में पिता की मौत हुई है। वहीं, दो बेटे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिनका उपचार मेडिकल कॉलेज में जारी है। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर रविवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है।

जानकारी के मुताबिक मगरोरा गांव का रहने वाला मजदूर मनीराम जाटव (45) मकान बनाने का मिस्त्री था। शनिवार की वह अपने दो बेटों साहिल और सचिन जाटव के साथ बाइक पर सवार होकर अन्य मजदूरों के साथ मझेरा गांव से मजदूरी कर लौट रहा था। तभी शिवपुरी-झांसी लिंक रोड (टीला घाट) पर उसकी बाइक में एक कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी थी। घटना को अंजाम देने के बाद कार मौके से फरार हो गई थी। हाईवे से गुजर रही एम्बुलेंस से तीनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया था। यहां डॉक्टर ने मनीराम जाटव को मृत घोषित कर दिया था। वहीं उसके दोनों बेटों साहिल और सचिन के हाथ पैर में फ्रेक्चर आये। दोनों का इलाज मेडिकल कॉलेज में जारी है। देहात पुलिस ने अज्ञात कार ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।