शिवपुरी में पोहरी विधानसभा से भाजपा नेता प्रद्युमन वर्मा ने जमीन के मामले में शहर के भाजपा नरेन्द्र जैन भोला और उसके बेटे व मुनीम पर धोखाधड़ी का मामला कोतवाली में दर्ज कराया हैं। इससे पहले भाजपा नेता नरेन्द्र जैन भोला द्वारा इसी जमीन को लेकर भाजपा प्रद्युमन वर्मा और उसके भाई पर 22 दिसम्बर 2023 को धोखाधड़ी का मामला दर्ज कोतवाली में कराया था।
भाजपा नेता नरेन्द्र जैन भोला ने भाजपा नेता प्रद्युमन वर्मा पर कराई थी FIR
भाजपा नेता नरेन्द्र जैन भोला ने भाजपा नेता प्रद्युमन वर्मा और उसके भाई पर 22 दिसम्बर को धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज कराया था। उस वक्त भाजपा नेता नरेन्द्र जैन भोला ने पुलिस को बताया था कि कमला हेरिटेज होटल के सामने 3000-3000 वर्गफीट के दो प्लाट कुल 6000 वर्गफीट के हिसाब से मौखिक रूप से भाजपा नेता प्रद्युमन वर्मा से खरीद लिए थे।
इस प्लॉट को लेकर एडवांस 10 लाख रूपए 20 जनवरी 2023 को इनके सहयोगी मुनीम गौरव पचौरी व नरेन्द्र अग्रवाल को दिए थे, साथ ही 30 लाख रूपए 1 जनवरी 2023 को दिए व 15 लाख रूपए 1 अप्रैल 2023 को देने के संबंध में तथा 5 जुलाई 2023 को 5 लाख रूपए कुल 85 लाख रूपए रजिस्ट्री कराने के वक्त तथा प्लॉट का मौके पर कब्जा दिया गया और दीपक व प्रद्युम्न वर्मा के मुनीम उक्त लिखा पढ़ी पर हस्ताक्षर भी किए गए। यहां नरेन्द्र जैन ने दीपक व प्रद्युम्न के कहे अनुसार जब अपने प्लॉट की रजिस्ट्री को लेकर कहा तो वह टाल-मटोल करते हुए नजर आए और उल्टे फरियादी नरेन्द्र जैन से ही 25 लाख रूपए की मांग करने लगे थे। इस शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने भाजपा नेता प्रद्युमन वर्मा उनके भाई दीपक वर्मा व सहयोगी गौरव पचौरी व नरेन्द्र अग्रवाल के विरूद्ध धोखाधड़ी के मामले में धारा 420, 406, 34 के तहत मामला कर था।
न्यायालय से नोटिस मिलने के बाद हुआ खुलासा
भाजपा नेता नरेन्द्र जैन भोला एफआईआर दर्ज कराने के बाद भी नहीं रुके थे। उनके द्वारा 6000 वर्गफीट पर मालिकाना हक़ मिलने ले लिए न्यायालय की शरण ली थी। न्यायालय से एक नोटिस भाजपा नेता प्रद्युमन वर्मा को भेजा गया था। नोटिस के बाद भाजपा नेता प्रद्युमन वर्मा न्यायालय की नकल शाखा से सर्टिफाईड प्रतिया प्राप्त की गई थी। तब खुलासा हुआ दस्तावेजों में एक एग्रीमेंट लगा था। नरेन्द्र जैन के द्वारा फर्जी कूटरचित विक्रय अनुबंध पत्र तैयार कराया गया था। जिसमें गवाह के तौर पर नरेन्द्र जैन के बेटे हर्षित जैन और मुनीम महेश शर्मा ने हस्ताक्षर किये थे। ताकि विक्रय के अनुपालन के संबंध में यह सिविल वाद दायर कर सके।
जिस दिनांक को एग्रीमेंट बनाया शहर में नहीं था परिवार
भाजपा नेता प्रद्युमन वर्मा ने भाजपा नेता नरेन्द्र जैन भोला मामला न्यायालय में ले जाने के लिए एक विक्रय अनुबंध फर्जी तरीके से तैयार करवाया था। पंजीकृत दस्तावेज नहीं था और ना ही नोटराईज्ड था। फर्जी विक्रय अनुबंध 15 मार्च 2023 को बनाया गया था। जबकि में और मेरा भाई इस दिनांक को जिले में थे ही नहीं थे। वह विदेश यात्रा से 14 मार्च की रात इंदौर लौटे थे और उनका भाई दीपक वर्मा खराब स्वास्थ्य के चलते इंदौर के अस्पताल में भर्ती था। वह 17 मार्च को इंदौर से शिवपुरी लौटे थे। जबकि नरेन्द्र जैन द्वारा 15 मार्च को फर्जी विक्रय अनुबंध तैयार कराकर न्यायालय में लगाया गया।
इन्हीं कुछ साक्ष्यों को आधार बनाकर भाजपा नेता प्रद्युमन वर्मा ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। कोतवाली पुलिस ने नरेन्द्र जैन पुत्र स्वरूपचंद जैन उनके बेटे हर्षित जैन और मुनीम महेश शर्मा पुत्र मिश्रीलाल शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया हैं।
पोहरी के भाजपा नेता ने शिवपुरी के भाजपा नेता, बेटे एवं मुनीम पर कराई धोखाधड़ी की FIR दर्ज / Shivpuri News




