शिवपुरी में एक 14 साल की लड़की से गैंग रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने शुक्रवार को भीम आर्मी कार्यकर्ताओं के साथ एसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता का कहना हैं कि उसके साथ पांच युवकों ने गैंग रेप किया, लेकिन सीहोर पुलिस ने रेप का मामला दर्ज नहीं किया।
पीड़िता के मुताबिक 14 अक्टूबर को वह अपने स्कूल जा रहे थी। इसी दौरान दिहायला निवासी पुष्पेंद्र केवट बाइक से आया और उसे स्कूल छोड़ने के लिए कहा। परिचित होने के कारण वह उसके साथ चली गई, लेकिन युवक उसे जंगल में ले गया। जहां पर झगरो काली पहाड़ी निवासी बबलू केवट, सोनू केवट और दिहायला का रहने वाले रवि केवट, हरी केवट खड़े मिले थे। तीनों की मंशा को समझ कर उसने भागने का प्रयास किया था, लेकिन वह भागते वक्त गिर गई थी। जिससे उसके पैर में चोट आ गई थी। इसके बाद पांचों लोगों ने बारी बारी से रेप किया।
पुलिस बोली – परिजनों ने मेडिकल कराने के लिया था इनकार
पीड़िता का कहना है कि पुलिस ने उसकी शिकायत के बाद रेप की धाराओं में मामला दर्ज नहीं किया और ना ही उसका मेडिकल कराया। इसको लेकर आज वह एसपी ऑफिस पहुंची हैं। वह अपना मेडिकल कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई चाहती है।
इधर, सीहोर थाना प्रभारी राघवेंद्र यादव का कहना है कि पीड़िता के लापता होने की सूचना मिलते ही अपहरण का मामला दर्ज कर छात्रा को बरामद कर लिया था। छात्रा को बयान के लिए कोर्ट और CWC भेजा था। यहां उसने अपने बयानों में रेप की बात नहीं कही थी। छात्रा को मेडिकल के लिए भी भेजा था, लेकिन उसके परिजनों ने मेडिकल कराने इनकार कर दिया था। अब अचानक छात्रा ने एसपी ऑफिस पहुंचकर रेप की बात बताई है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

छात्रा से गैंग रेप का मामला: पीड़िता ने भीम आर्मी कार्यकर्ताओं के साथ एसपी ऑफिस में की शिकायत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कलेक्टर ने गांव में देखी चारपाई बुनाई की पारंपरिक कला, कारीगर का बढ़ाया हौसला / Shivpuri News
- सतनवाड़ा फिल्टर प्लांट का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर, मोटर में हुआ सुधार, शहरवासियों को मिल सकेगा पानी / Shivpuri News<br>
- शिवपुरी में स्वच्छता अभियान लगातार जारी, प्लास्टिक जब्ती, चालानी कार्रवाई और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज / Shivpuri News
- ट्रैक्टर चोरी की वारदात नाकाम, गियर फंसने पर 100 मीटर दूर छोड़कर भागे चोर / Shivpuri News
- किसानों की 12 मांगों को लेकर कांग्रेस का आंदोलन 7 मई को, पड़ोरा चौराहे पर प्रदर्शन / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment