,

9-9 लाख के दो चैक देकर करा लिया ट्रक ट्रांसफर, धोखाधड़ी का मामला दर्ज, साई-साई ट्रांसपोर्ट पर हुई थी मुलाक़ात / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले की कोतवाली पुलिस ने ट्रक बेचने की राशि 18 लाख की धोखाधड़ी के मामले में एफआईआर दर्ज की हैं.

जानकारी के अनुसार हजारी प्रसाद दीक्षित पुत्र चिमन लाल दीक्षित उम्र 63 साल निवासी गायत्री कालोनी शिवपुरी ने बताया की सुरेश जाटव निवासी इंदरगढ थाना सुभाषपुरा से मैंने ट्रक MP09HH3391 को ट्रांसपोर्ट में बेचने की बात की थी. जिसके बाद 5 अगस्त 2024 को सुरेश जाटव से 20 लाख 5 हजार रुपए में बेचने की बात हुई थी. सुरेश ने उस समय 5,000 रुपए नगद एंव 2 लाख रुपए का चैक 000046 बैंक ऑफ बड़ौदा का दिया. 18 लाख रुपए ट्रक फायनेन्स कराने के बाद देने की बात कही थी. सितंबर माह में सुरेश जाटव साई साई ट्रांसपोर्ट पर आया और 9-9 लाख रुपए के दो चैक क्रमांक 000061, 000062 बैंक ऑफ बड़ौदा के देकर कहा की ट्रक के फायनेंस का रुपए खाते में आ जाने पर चैक लगा देना. जिसके बाद ट्रक को RTO से नाम करा दिया.

21 सितंबर को दोनों चैक क्रमांक 000061, 000062 को आईसीआईसीआई बैंक झांसी तिराहा में लगाया तो बैक मैनेजर ने बताया कि सुरेश जाटव की तरफ चैक क्लीयर करने कन्फर्मेशन नही मिला है. इसके बाद दोनों चैक रिजेक्ट हो गए. कई बार सुरेश से सम्पर्क करना चाहा लेकिन नहीं हो सका.


कोतवाली पुलिस ने आरोपी सुरेश कुमार जाटव पर धारा 318 (4), 316 (2) बी. एन. एस. का कायम कर विवेचना में लिया हैं.