,

स्विफ्ट डिजायर कार से कर रहा था आरोपी शराब तस्करी, पुलिस ने शराब सहित आरोपी अंकित लोधी को दबोचा / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले की पिछोर थाना पुलिस ने आरोपी के कब्जे 30 पेटी मशाला शराब कीमत 1 लाख 50 हजार रुपए एवं स्विफ्ट डिजायर कार सहित आरोपी को गिरफ्तार किया हैं.

पिछोर थाना प्रभारी जितेंद्र मावई ने बताया की 17 अक्टूबर को ग्राम बण्डा तरफ से एक सफेद रंग की गाड़ी आई. कार चालक अंकित लोधी पुत्र सूरज लोधी उम्र 22 साल निवासी गरैथा सहित कार में 20 पेटी देशी मदिरा मसाला एवं 10 पेटी देशी मदिरा प्लेन की मिली. हर पेटी मे 50 क्वाटर आबकारी विभाग की पैकिंग किए हुए मिले, एक क्वाटर में 180 एमएल शराब भरी मिली. कुल एक पेटी में 9 लीटर देशी मदिरा एवं 30 पेटियों मे 1500 क्वाटर कुल वजन 270 लीटर मदिरा कीमती 1 लाख 50 हजार रुपए की होना पाया गया। स्विफ्ट गाड़ी का नंबर UP14BV4792 यह हैं. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया. आरोप को गिरफ्तार कर किया गया हैं.

इनकी रहीं सराहनीय भूमिकाः उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पिछोर निरीक्षक जितेन्द्र सिहं मावई, सउनि दीन दयाल शर्मा, सउनि जहान सिंह, आर. 256 रामनाथ रावत, आर. 313 माँगीलाल गुर्जर, आर. 907 अरूण मेवाफरोस, आर. 962 राघवेन्द्र पाल की सराहनीय भूमिका रही।