,

त्योहारों के चलते यातायात पुलिस मुस्तैद: माधव चौक पर की चालानी कार्रवाई, टैक्सी स्टैंड से तीन टेंपो जब्त किए / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर में आगामी त्योहार के चलते बढ़ते ट्रेफिक को देखते हुए यातायात व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। गुरुवार को यातायात पुलिस ने माधव चौक पर नियम विरुद्ध बाइक चला रहे चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की। वहीं गुरुद्वारा चौराहा पर खड़े 3 सवारी वाहनों को जब्त कर चालान बनाए।

जानकारी के अनुसार आज शाम 4 बजे से यातायात पुलिस ने पॉइंट लगाकर ऐसे चालकों को पकड़ा, जो तीन सवारी बैठाकर बाइक चला रहे थे। साथ ही पुलिस ने हेलमेट नहीं पहनने वाले और बिना नंबर की बाइक चलाने वाले लोगों का चालान बनाया।


सवारी वाहनाें के भी चालान बनाए

वहीं यातायात पुलिस ने गुरुद्वारा चौराहे के पास सड़क पर खड़ी तीन टेम्पो ट्रैक्स (MP33ZF7153), (MP33BB2070), (MP33BB2045) को जब्त कर यातायात थाने ले जाया गया, जहां उन पर चालानी कार्रवाई की गई।


त्योहारों में व्यवस्था बनाने पुलिस मुस्तैद

यातायात प्रभारी धनंजय शर्मा ने बताया कि दीपावली त्योहार के चलते बाजारों में भीड़ बढ़ रही हैं। ऐसे में लोग कहीं भी अपने वाहन को खड़ा कर रहे हैं। जिससे यातायात व्यवस्था बिगड़ने की संभावना रहती हैं। इसके चलते यातायात पुलिस पॉइंट लगाकर निगरानी रख रही हैं। साथ ही यातायात के नियमों का उलंघन करने वालों पर चालानी कार्रवाई भी की जाएगी।