शिवपुरी की पिपरसमा अनाज मंडी में मंडी के कर्मचारियों की मनमर्जी से परेशान व्यापारियों ने किसानों की फसलों की डाक नहीं लगाई, जिससे मंडी में हंगामा हो गया। व्यापारी समय पर मंडी कर्मचारियों के न आने से खफा थे।
डाक बंद होने से किसानों में भी नाराजगी देखने को मिली। बाद में एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर मंडी कर्मचारियों को बुलाकर मंडी की डाक शुरू कराई। बता दें 13 करोड़ की लागत से बनी पिपरसमा मंडी में शुरू से विवादों में रहीं हैं। इस मंडी में फैली अव्यवस्थाओं के चलते किसान अपने अनाज को इस मंडी में लाने से कतराते हैं। चार साल मंडी की शुरुआत को हो चुके हैं, लेकिन मंडी के कर्मचारियों की वजह से हालात जस के तस बने हुए हैं।
डाक लगाने नहीं पहुंचे मंडी कर्मचारी
जानकारी के मुताबिक बुधवार को पिपरसमा मंडी में किसान अपनी सोयाबीन की फसल लेकर पहुंचे थे। फसल को खरीदने व्यापारी भी समय पर पहुंच गए थे। लेकिन मंडी के महज दो कर्मचारी ही डाक लगवाने पहुंच गए थे। जबकि मंडी में पांच कर्मचारियों को डाक लगाना होता है, जिसमें एक कर्मचारी फसल की बोली लगाता हैं शेष चार कर्मचारी रसीद काटते हैं। इसी के चलते व्यापारियों ने डाक लगवाना बंद कर दिया। इससे किसानों को भी परेशान हुई।
एसडीएम के पहुंचने पर भी गैरहाजिर मिले कर्मचारी
मंडी में हंगामे की सूचना मिलते ही शिवपुरी एसडीएम उमेश कौरव पिपरसमा मंडी पहुंच गए। यहां उन्हें कई मंडी कर्मचारी गैरहाजिर मिले थे। यहां व्यापारियों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से मंडी कर्मचारी डाक लगवाने समय पर नहीं आते हैं। मंडी एक दो कर्मचारियों की मौजूदगी डाक लगवाली पढ़ती हैं। जिससे किसानों सहित व्यापारियों को परेशान होना पड़ता हैं।
यह बोले जिम्मेदार
डाक बंद होने को लेकर मंडी सचिव देवेंद्र जादौन का कहना है कि कुछ मंडी कर्मचारी मंडी में आने से लेट हो गए थे। जब तक दो कर्मचारियों ने मंडी की डाक शुरू करवा दी। इसी बात नाराज होकर व्यापारियों ने डाक बंदकर एसडीएम उमेश कौरव को सूचना दे दी थी। जब एसडीएम मंडी प्रांगण में पहुंचे थे। तब तक कर्मचारी भी मंडी पहुंच चुके थे। बाद में डाक शुरू करवा दी गई थी।

मंडी में व्यापारियों ने हंगामा के बाद डाक लगाना किया बंद, कर्मचारियों पर लगाया गैरहाजिर रहने का आरोप / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कलेक्टर ने गांव में देखी चारपाई बुनाई की पारंपरिक कला, कारीगर का बढ़ाया हौसला / Shivpuri News
- सतनवाड़ा फिल्टर प्लांट का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर, मोटर में हुआ सुधार, शहरवासियों को मिल सकेगा पानी / Shivpuri News<br>
- शिवपुरी में स्वच्छता अभियान लगातार जारी, प्लास्टिक जब्ती, चालानी कार्रवाई और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज / Shivpuri News
- ट्रैक्टर चोरी की वारदात नाकाम, गियर फंसने पर 100 मीटर दूर छोड़कर भागे चोर / Shivpuri News
- किसानों की 12 मांगों को लेकर कांग्रेस का आंदोलन 7 मई को, पड़ोरा चौराहे पर प्रदर्शन / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment