,

आबकारी उप निरीक्षक तीर्थराज भारद्वाज को मिली पीएचडी उपाधि / Shivpuri News

आबकारी विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों के अलावा इष्ट मित्रों ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं


शिवपुरी में पदस्थ आबकारी उप निरीक्षक तीर्थराज भारद्वाज को आज राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने पीएचडी की उपाधि प्रदान की है। जीवाजी विश्विद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में भारद्वाज ने भारतीय परिधान में यह डिग्री हासिल की।

श्री भारद्वाज ने अपना शोध अवैध मदिरा निर्माण एवं व्यवसाय में मप्र आबकारी अधिनियम 1915 की भूमिका विषय पर किया है।यह शोध प्रबंध जीवाजी विश्वविद्यालय के विधि अध्ययनशाला प्रमुख प्रो गणेश दुबे के मार्गदर्शन में पूरा किया गया। पीएचडी उपाधि मिलने पर डॉ भारद्वाज को आबकारी विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों के अलावा इष्ट मित्रों ने बधाई दी।