शिवपुरी: कोलारस थाना क्षेत्र के सेसई सड़क गांव में बुजुर्ग किसान के साथ लूट का मामला सामने आया है। घटना सोमवार की है। बुजुर्ग बैंक से पैसे निकालकर वापिस लौट रहा था। इस दौरान बाइक सवार दो बदमाश उनसे 50 हजार लूटकर फरार हो गए। पुलिस की ओर से मामले की पड़ताल की जा रही है।
सेसई सड़क गांव के रहने वाले नंदकिशोर जाटव ने बताया कि वे किसानी का काम करते हैं। जल्द ही खेतों में सरसों की बुआई की जानी है। इसको लेकर उनके पिता रामचरण जाटव (75) सोमवार को गांव के मध्यांचल ग्रामीण बैंक में पैसे निकालने गए थे। वे दोपहर 12 बजे बैंक से 50 हजार रुपये निकालकर साइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान जैन मंदिर की क्रॉसिंग पर उन्हें बाइक सवार दो बदमाशों ने रोक लिया और बातचीत करने लगे। उनमें से एक बदमाश ने उनके पिता की जेब में हाथ डालकर 50 हजार रुपये निकाल लिए और धक्का देते हुए शिवपुरी की ओर भाग गए।
पुलिस की जांच जारी
इस मामले में कोलारस थाना प्रभारी अजय जाट का कहना हैं कि किसान रामचरण जाटव ने सोमवार को लूट की शिकायत दर्ज कराई। मामले में एक पुलिस टीम को जांच के लिए लगाया गया हैं। मंगलवार को टीम बैंक के साथ ही आस पास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी पड़ताल कर रही है।

बैंक से 50 हजार रुपए लेकर घर लौट रहे बुजुर्ग से 50 हजार की लूट: बाइक पर सवार होकर आए थे बदमाश / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शराब के नशे में पिता ने छह साल की बेटी को पीट-पीटकर मार डाला, श्यामपुरा में दिल दहला देने वाली घटना / Shivpuri News
- परशुरामेश्वर महादेव मंदिर से दान पेटी चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए दो युवक / Shivpuri News
- पिछोर में मूर्तियों को लेकर बढ़ा तनाव: अहिल्याबाई की प्रतिमा खंडित, अवंतीबाई की प्रतिमाएं स्थापित / Shivpuri News
- आईटीआई हॉस्टल से 19 वर्षीय छात्रा लापता, प्रैक्टिकल देने निकली थी नंदनी / Shivpuri News
- बर्तन बेचने के बहाने घर में घुसी महिलाएं, नशीला पदार्थ खिलाकर नकदी-जेवर ले जाने का आरोप / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment