शिवपुरी में सोमवार दोपहर जमकर लाठी-डंडे चले, साथ ही पथराव भी हुआ। इस झगड़े में दोनों पक्ष घायल हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ चार-चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया हैं। मामला शहर के कोतवाली क्षेत्र की महाराणा प्रताप कॉलोनी का है।
बताया गया हैं कि दोनों पक्षों के युवकों के बीच बीते रोज किसी शादी समारोह में विवाद हो गया था। इस बात से भड़के एक पक्ष के युवकों ने दूसरे पक्ष के एक युवक को घर के सामने से रोककर उसकी बेरहमी से मारपीट कर दी थी। बाद में दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए थे।
महाराणा प्रताप कॉलोनी के रहने वाले 26 साल के मोहम्मद आदिल हुसैन पुत्र अकरम हुसैन ने बताया कि रविवार की रात एक शादी समारोह में उसका विवाद महाराणा प्रताप कालोनी के रहने फैजल खान और अरवाज खान से हो गया था। सोमवार सुबह उसका भाई अब्बास हुसैन बाजार से घर की ओर लौट रहा था। तभी उसे फैजल खान, अरवाज खान, बसीम खान और फिरोज खान ने घेर कर लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया था। उसे बचाने वह और उसके परिजन बचाने पहुंचे थे। यहां उनके साथ भी मारपीट कर दी गई।
दोनों पक्षों के चार-चार लोगों पर मामला दर्ज
बता दें कि झगड़े के बाद दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे थे। यहां पुलिस ने शिकायत दर्ज कराई थी। कोतवाली में पदस्थ एसआई सुमित शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने दोनों पक्षों के चार-चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, हुआ पथराव: शादी में हुआ था विवाद, 8 लोगों पर मामला दर्ज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कलेक्टर ने गांव में देखी चारपाई बुनाई की पारंपरिक कला, कारीगर का बढ़ाया हौसला / Shivpuri News
- सतनवाड़ा फिल्टर प्लांट का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर, मोटर में हुआ सुधार, शहरवासियों को मिल सकेगा पानी / Shivpuri News<br>
- शिवपुरी में स्वच्छता अभियान लगातार जारी, प्लास्टिक जब्ती, चालानी कार्रवाई और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज / Shivpuri News
- ट्रैक्टर चोरी की वारदात नाकाम, गियर फंसने पर 100 मीटर दूर छोड़कर भागे चोर / Shivpuri News
- किसानों की 12 मांगों को लेकर कांग्रेस का आंदोलन 7 मई को, पड़ोरा चौराहे पर प्रदर्शन / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment