,

17 वर्षीय नाबालिग के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़, बलात्कार का प्रयास, परिजन भंडारे में गए थे, मंदिर पर हुआ था विवाद / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली गौशाला में एक 17 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ छेड़छाड़ और बलात्कार करने का प्रयास का मामला सामने आया है. इसकी शिकायत आज एसपी ऑफिस में दर्ज कराई है.

जानकारी के अनुसार 17 वर्षीय नाबालिग अपने परिवार के साथ 12 अक्टूबर को काली माता मंदिर पर दर्शन करने के लिए गई थी. तभी वह भजन के गीत पर नाच रही थी. इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले दीपू जाटव, लाला जाटव, आकाश जाटव आ गए और विवाद करने लगे और मारपीट भी कर दी. इसकी शिकायत देहात थाने में दर्ज कराई. 13 अक्टूबर को नाबालिग़ के माता-पिता भंडारे में चले गए थे. जिसके बाद नाबालिक अपने घर पर अकेली थी इसी दौरान दोबारा से वह लोग आए और छेड़छाड़ और जबरदस्ती करने का प्रयास किया. जिसकी शिकायत आज एसपी ऑफिस में परिजनों ने दर्ज कराई है और उचित कार्रवाई की मांग की है.