शिवपुरी: विजयादशमी पर्व के अवसर पर आज शनिवार की दोपहर ढाई बजे कोतवाली थाने में शस्त्रों की पूजा अर्चना की गई। कोतवाली थाना प्रभारी रोहित दुबे ने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुरक्षा का आशीर्वाद मांगा।
शस्त्र पूजा की यह परंपरा आदि काल से चली आ रही है। इस दौरान सीएसपी शिवपुरी ने सभी पुलिसकर्मियों को लोगों की सुरक्षा करने की शपथ दिलाई।
सीएसपी संजय चतुर्वेदी ने कहा लोक हित और लोगों की रक्षा के लिए पुलिस कार्य कर रही है। दशहरे के मौके पर सभी को बुरे कार्यो का त्याग का प्रण लेना चाहिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा पुलिस की सेवा निस्वार्थ होनी चाहिए। देश भक्ति और जनसेवा ही पुलिस का मुख्य कार्य हैं।
कोतवाली थाना प्रभारी रोहित दुबे ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था की कामना की। जिसके बाद अन्य पुलिसकर्मियों ने भी बारी- बारी से शस्त्र की पूजा की और सुख समद्वि की मनोकामना मांगी।
पूजन प्रकिया के आखिरी में आरती कर वाहन पूजन भी किया गया।

कोतवाली थाने मे सीएसपी और थाना प्रभारी सहित पुलिसकर्मियों ने किया शस्त्र पूजन, दशहरे पर्व पर निभाई सदियों पुरानी परंपरा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शराब के नशे में पिता ने छह साल की बेटी को पीट-पीटकर मार डाला, श्यामपुरा में दिल दहला देने वाली घटना / Shivpuri News
- परशुरामेश्वर महादेव मंदिर से दान पेटी चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए दो युवक / Shivpuri News
- पिछोर में मूर्तियों को लेकर बढ़ा तनाव: अहिल्याबाई की प्रतिमा खंडित, अवंतीबाई की प्रतिमाएं स्थापित / Shivpuri News
- आईटीआई हॉस्टल से 19 वर्षीय छात्रा लापता, प्रैक्टिकल देने निकली थी नंदनी / Shivpuri News
- बर्तन बेचने के बहाने घर में घुसी महिलाएं, नशीला पदार्थ खिलाकर नकदी-जेवर ले जाने का आरोप / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment