,

कच्ची शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा: एक आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार शराब जब्त / Shivpuri Newd

शिवपुरी: जिले की पिछोर पुलिस ने बदरवास मजरा कलरया गांव के एक बाड़े से कच्ची शराब और भारी मात्रा में गुडलहान बरामद किया है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। जबकि दो आरोपी भागने में कामयाब रहे। अवैध शराब करने वाले तीनों भाई है। जिसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

75 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद

पिछोर थाना प्रभारी जीतेन्द्र मावई ने बताया कि बदरवास मजरा कलरिया में अवैध कच्ची शराब बनाकर क्षेत्र में सप्लाई किए जाने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने बदरवास मजरा कलरिया गांव के बाहर बने बाड़े पर छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस को देख तीन लोग भागने लगे, जिनमें से एक व्यक्ति को भागते हुए पकड़ लिया गया। पुलिस ने मौके से खाद्य तेल के डिब्बों में भरी 75 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। साथ ही झोपड़ी में रखे ड्रमों में 1000 लीटर गुडलाहन भी जब्त किया गया। आरोपी दो बाइक से शराब की सप्लाई करते थे। पुलिस ने दोनों बाइक को भी जब्त किया है।

पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम आनन्द लोधी (19) पुत्र शिवकुमार लोधी बताया। भागने बाला एक आरोपी उसी का बड़ा भाई शिशुपाल पुत्र शिवकुमार लोधी और ताऊ का लडका गजेन्द्र पुत्र इमरत लोधी है। पुलिस ने 1000 लीटर गुडलाहन को मौके पर नष्ट कर 75 लीटर कच्ची शराब, दो बाइक कुल कीमत 2,57,500 रुपए को जब्त करते हुए तीनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।