शिवपुरी: जिले को जल्द ही एयरपोर्ट की सुविधा मिलने वाली है। इसके लिए मध्य प्रदेश सरकार ने एमओयू पर हस्ताक्षर किर दिए हैं। जिसकी जानकारी खुद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने सोशल अकाउंट के जरिए दी है।
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘ X’ पर लिखा-
गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र में जारी विकास की श्रृंखला के बीच आज संसदीय क्षेत्र के मेरे परिवारजनों के लिए एक और शुभ समाचार आया है। शिवपुरी में बनने वाले हवाईअड्डे के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने MOU पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। इसके बाद अब शीघ्र शिवपुरी में नवीन एयरपोर्ट बनने का मार्ग प्रशस्त हो गया है, इससे सिर्फ शिवपुरी नहीं बल्कि समूचे संसदीय क्षेत्र के विकास और उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा।
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया था वादा
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव से पहले तत्कालीन केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने विमानन मंत्रालय की उड़ान योजना के तहत शिवपुरी हवाई अड्डे के निर्माण के लिए 45 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की थी। लेकिन चुनाव जीतने के बाद उन्हें सरकार में पुन केंद्रीय उड्यन मंत्री न बनाते हुए केंद्रीय पूर्वाेत्तर संचार और पूर्वाेत्तर क्षेत्र विकास मंत्री बनाया गया था। तब से लोगों के मन में शिवपुरी में एयरपोर्ट बनने को लेकर संसय पैदा हो रहा था। लेकिन आज केंद्रीय मंत्री ने शिवपुरी में बहुत जल्द एयरपोर्ट बनने की खुशी दे दी।
2025 तक हो सकता हैं निर्माण पूरा
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आज यानी गुरुवार को शिवपुरी में एयरपोर्ट बनाने को लेकर एक एमओयू साइन किया है। संभावना जताई जा रही है कि 2025 के अंत तक एयरपोर्ट का काम काम पूरा कर लिया जाएगा।

शिवपुरी को जल्द मिलेगी एयरपोर्ट की सुविधा: प्रदेश सरकार ने किए MOU पर हस्ताक्षर, केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने दी खुशखबरी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कलेक्टर ने गांव में देखी चारपाई बुनाई की पारंपरिक कला, कारीगर का बढ़ाया हौसला / Shivpuri News
- सतनवाड़ा फिल्टर प्लांट का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर, मोटर में हुआ सुधार, शहरवासियों को मिल सकेगा पानी / Shivpuri News<br>
- शिवपुरी में स्वच्छता अभियान लगातार जारी, प्लास्टिक जब्ती, चालानी कार्रवाई और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज / Shivpuri News
- ट्रैक्टर चोरी की वारदात नाकाम, गियर फंसने पर 100 मीटर दूर छोड़कर भागे चोर / Shivpuri News
- किसानों की 12 मांगों को लेकर कांग्रेस का आंदोलन 7 मई को, पड़ोरा चौराहे पर प्रदर्शन / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment