शिवपुरी के बैराड़ थाना क्षेत्र के बीलवरा गांव के पास गुरुवार की सुबह घायल अवस्था में मिले बाइक चालक की मौत हो गई। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया था। ट्रीटमेंट हो पाता इससे पहले ही चालक की जान चली गई। अस्पताल चौकी ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
दरअसल, गोवर्धन थाना क्षेत्र के गोवर्धन गांव का रहने वाला 28 साल का बंटी सेन शिवपुरी अपनी रिश्तेदारी में आया हुआ था। वह आज सुबह अपने गांव की ओर रवाना हुआ था। इसी दौरान वह बैराड़ क्षेत्र के बीलवरा गांव के पास अज्ञात कारणों के चलते दुर्घटना का शिकार हो गया था। सूचना के बाद परिजन बंटी को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था।
बैराड़ थाना प्रभारी विकास यादव ने बताया कि बाइक सवार किन कारणों से दुर्घटना का शिकार हुआ। कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना स्थल की जांच की गई है। कुछ लोगों ने किसी जानवर से बाइक टकराने की बात कही है। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
रिश्तेदारी से घर लौट रहे बाइक चालक की मौत: बीलवरा गांव के पास हुआ हादसा, पुलिस जाँच में जुटी / Shivpuri News




