शिवपुरी: जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले पीएसक्यू लाइन में स्कूल के सामने खड़ी एक स्कूटी में अचानक आग लग गई. आग इतनी जोरदार लगी की देखते ही देखते स्कूटी जलकर खाक हो गई.
जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह सफाईकर्मी राजू घनश्याम की देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली पीएसक्यू लाइन में स्कूल के सामने सड़क किनारे खड़ी एक जिओ कंपनी की इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक से आग लग गई. आग लगने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है. वही स्कूटी में आग इतनी तेज रफ्तार से लगी कि देखते ही देखते स्कूटी जलकर खाक हो गई. मौके पर लोगों ने इसका वीडियो बना लिया. जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
PSQ लाइन में स्कूल के सामने खड़ी स्कूटी में अचानक लगी आग, स्कूटी जलकर खाक / Shivpuri News




