शिवपुरी: जिले घिलौंदरा गांव में एक युवक ने अपनी 110 साल की मां और बड़े भाई की हत्या कर दी। आरोपी ने मां और भाई पर फावड़े से कई बार वार किया और हत्या कर मौके से फरार हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची मायापुर थाना पुलिस ने मां-बेटे के खून से लथपथ शवों को हटाकर पोस्टमार्टम के लिए पिछोर भिजवाया। सूचना के बाद पिछोर एसडीओपी प्रशांत शर्मा ने घटना स्थल पर पहुंचकर इस दोहरे हत्याकांड की जानकारी ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी हैं।
फावड़े से मां पर हमला किया, बचाने आए भाई की भी हत्या की
जानकारी के मुताबिक, आज (सोमवार) सुबह 7 बजे आरोपी राजा उर्फ राजवंत सिख(40) ने अपनी बुजुर्ग मां दिलीप कौर पर कुल्हाड़ी से हमला कर किया ये देख उसे बचाने आए बड़े भाई दर्शन सिंह सिख (70) पर भी कुल्हाड़ी से कई वार किए। इससे मां और बेटे दोनों की मौके पर मौत हो गई। यह घटना राजा सिख के दूर खड़े भतीजे ने अपनी आंखों से देखी थी और भागकर अपने घर पहुंचकर परिजनों को दी।
जमीनीं विवाद बना हत्या का कारण
पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक 110 साल की दिलीप कौर पत्नी लाभ सिंह सिख के चार बेटे थे। जिनमें से बड़े बेटे दर्शन सिंह सिख (70) और छोटे बेटे राजा सिख (40) की शादी नहीं हुई थी। दिलीप कौर के मजले दोनों बेटों की शादी हो गई थी। दिलीप ने चारों बेटों के बीच जमीन का बटवारा कर दिया था। बटवारें के बाद दिलीप कौर के दोनों मजले बेटे अपनी पत्नी और बच्चों के साथ अलग रहने लगे थे। जो उनके घर से कुछ ही दूरी पर रहते हैं।
इधर दिलीप कौर के बड़े बेटे दर्शन सिंह सिख और छोटे बेटे राजा की शादी न होने के चलते दोनों भाई अपनी मां के साथ अलग रहते थे। ऐसे में दर्शन सिंह और राजा के हिस्से में 18 बीघा जमीन आई थी। कुछ समय पहले राजा ने अपने हिस्से की 7 बीघा जमीन बेच दी। इसके बाद अब दर्शन सिंह सिख ने भी अपने हिस्से की जमीन का सौदा कर दिया था पर उसको इसके पैसे मिला बाकी थी।
ऐसे में राजा अब अपने बड़े भाई की जमीन को बेचकर मिलने वाले पैसों में हिस्सा मांग रहा था। इसी का विरोध उसकी मां दिलीप कौर कर रही थी। वह चाहती थी कि जमीन का पूरा पैसा उसके बड़े बेटे को मिले। इस दौरान दिलीप कौर ने जमीन खरीदने वाले को राजा सिख पैसे देने से माना किया था। इसी वजह से राजा सिख ने अपनी मां की हत्या कर और बचाने आए भाई को भी मौत के घाट उतार दिया।
इस मामले में पिछोर एसडीओपी प्रशांत शर्मा का कहना हैं कि मां और बड़े भाई की हत्या करने वाले आरोपी राजा के खिलाफ हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया गया हैं। आरोपी फिलहाल फरार हैं। पुलिस जल्द आरोपी को गिरफ्तार करेगी। प्रथम दृष्ट्या हत्या की वजह जमीन विवाद और गृह कलेश सामने आई है।
बेटे ने की 110 साल की मां की हत्या: बचाने आए भाई को भी उतारा मौत के घाट, फावड़े से किए कई वार, जमीनी विवाद में की वारदात / Shivpuri News




