शिवपुरी के मुड़खेड़ा टोल प्लाजा पहुंचे एक कंटेनर के केबिन में अचानक से आग भड़क गई। केबिन से उठी आग की लपटों ने टोल बूथ को भी अपनी चपेट में ले लिया था। आग को देख मौके पर हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई थी। गनीमत रही की मौके पर वीआईपी मूवमेंट के चलते टोल प्लाजा पर पुलिस बल मौजूद था, जिससे समय रहते फायर बिग्रेड की मदद से आग पर काबू पाया और कंटेनर को क्रेन की मदद से हटवाया।
जानकारी के अनुसार कंटेनर बेंगलुरु से नोयडा जा रहा था। जिसमें लगी आग कों देख ड्राइवर दीपेश यादव निवासी संदलपुर थाना देहात कानपुर के हाथपैर फूल गए थे।
बताया जा रहा है ड्राइवर दीपेश यादव ने लापरवाही बरतते हुए कंटेनर को आगे न बढ़ाते हुए, टोल बूथ पर कंटेनर के हैंड ब्रेक खींच उसे टोल बूथ पर ही खड़ा कर भाग खड़ा हुआ था। इसके बाद देखते ही देखते कंटेनर के केबिन से आग की लपटें उठना शुरू हो गई थी। इन आग की लपटों ने एक टोल बूथ को भी अपनी चपेट में ले लिया था. हालांकि टोल प्रबंधन ने टोल बूथ में रखे कंप्यूटर आदि सामान को हटा लिया था।
इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई हैं। कंटेनर का केबिन पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी हैं।
केंद्रीय मंत्री सिंधिया का काफिला गुजरने से पहले टोल प्लाजा पर कंटेनर में भड़की आग / Shivpuri News




