Press "Enter" to skip to content

जेसीआई किरण द्वारा हाईजीन डे पर ऑनलाईन ट्रेनिंग कार्यक्रम आयोजित | Shivpuri News

शिवपुरी। अंतरराष्ट्रीय विश्व महावीर दिवस कार्यक्रम को लेकर एक दिवसीय ऑनलाईन विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम  जेसीआई शिवपुरी किरण के तत्वाधान में आयोजित किया गया। संस्था अध्यक्ष यशवंत गुप्ता व सचिव सौम्या गुप्ता ने बताया कि युवतियों और महिलाओं को पीरियड के समय विशेष सावधानी बरतने को लेकर आवश्यक ऑनलाईन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन संस्था के द्वारा किया गया जिसमें इस ऑनलाईन कार्यक्रम में हाईजीन डे पर खुलकर महिलाओं और युवतियों ने चर्चा की और अपने विचार भी रखें। साथ ही अपनी समस्याओं को बताया और उनका समाधान भी प्राप्त किया। जेसीआई किरण द्वारा यह ऑनलाईन ट्रेनिंग महिला रोग विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. कविता गर्ग के द्वारा दी गई जिसमें उन्होंने युवतियों और महिलाओं को अपनी हेल्थ और हाइजीन के बारे में बताया। कार्यक्रम की चीफ गेस्ट के रूप में कविता सोनी मौजूद रही साथ में गेस्ट ऑफ ऑनर में जयश्री बाथम, स्पेशल गेस्ट में जॉन वाइस प्रेसिडेंट प्रिया शर्मा मौजूद रहे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!