शिवपुरी: जिले के इंदार थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्रामीण खतौरा में एक पड़ोसी युवक ने पड़ोस की रहने वाली नाबालिक की बालिका के साथ छत पर आकर छेड़छाड़ कर दी. इसके बाद बालिका ने सुसाइड कर लिया.
जानकारी के अनुसार ग्राम खतौरा में गुरुवार सुबह पड़ोसी के मकान में किराए से रहने दो माह पहले कुछ लड़के बाहर से आए थे. इसी बीच नाबालिक 16 साल की बालिका के साथ पड़ोस में रहने वाले युवक ने छत पर आकर छेड़छाड़ कर दी.
आपको बता दें कि दोनों की छत से छत लगी हुई है. इसी कारण छत पर युवक ने आकर छेड़छाड़ कर दी. जिसके बाद बालिका ने नीचे आकर अपने घर में रखी गेहूं में डालने वाली दवाई पी ली. नाबालिग कों बदरवास स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया. जिसके बाद उसे शिवपुरी जिला अस्पताल रेफर कर दिया. जहां आज सुबह 7 बजे बालिका की मौत हो गई है. वहीं पुलिस ने शव का पीएम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है.
खतौरा में 16 वर्षीय नाबालिग बालिका ने जहर खाकर किया सुसाइड, पड़ोसी के किराएदार पर छेड़छाड़ के आरोप / Shivpuri News




