शिवपुरी: जिले के नरवर तहसील क्षेत्र के करैरा रोड़ बालक दास आश्रम के पास बनी एक घासफूंस की झोपडी में 16 फ़ीट के अजगर ने बुधवार की रात घुसने का प्रयास किया। झोपडी में माता-पिता के साथ उनके मासूम छोटे बच्चे सोए हुए थे। आहट होने पर दंपति की नींद खुली और अजगर को देख उनके होश उड़ गए।
दोनों अपने बच्चों को लेकर सड़क पर आ खड़े हुए। सूचना के बाद रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर 16 फीट के अजगर का रेस्क्यू किया । घटना बुधवार की रात 10 बजे की बताई गई है। डरे दंपति ने बताया कि अगर आहट से नींद नहीं खुली होती तो अजगर बच्चों को अपना शिकार बना सकता था।
सर्पमित्र सलमान पठान ने बताया कि बालक दास आश्रम से फोन पर रात के समय एक अजगर के झोपडी में घुसे होने की सूचना मिली थी। अजगर का रेस्क्यू करने में करीब एक घंटे का समय लग गया था। अजगर की लम्बाई करीब 16 फीट की थी। जिस झोपडी में अजगर घुसने का प्रयास कर रहा था, उस झोपडी में कोई बकरी आदि कोई मवेशी भी नहीं था। रात में अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। अब उसे जंगल के भीतर छोड़ा जाएगा।

अजगर के हमले से बाल-बाल बचा परिवार: झोपड़ी में मासूम बच्चों के साथ सोए हुए थे दंपति / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शराब के नशे में पिता ने छह साल की बेटी को पीट-पीटकर मार डाला, श्यामपुरा में दिल दहला देने वाली घटना / Shivpuri News
- परशुरामेश्वर महादेव मंदिर से दान पेटी चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए दो युवक / Shivpuri News
- पिछोर में मूर्तियों को लेकर बढ़ा तनाव: अहिल्याबाई की प्रतिमा खंडित, अवंतीबाई की प्रतिमाएं स्थापित / Shivpuri News
- आईटीआई हॉस्टल से 19 वर्षीय छात्रा लापता, प्रैक्टिकल देने निकली थी नंदनी / Shivpuri News
- बर्तन बेचने के बहाने घर में घुसी महिलाएं, नशीला पदार्थ खिलाकर नकदी-जेवर ले जाने का आरोप / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment