शिवपुरी: शहर के पोहरी शिवपुरी रोड पर सिद्धिविनायक हॉस्पिटल के पीछे हनुमान कॉलोनी में रहवासी नरकीय जीवन जीने को मजबूर है.
बता दें की बरसात के दिनों में कॉलोनी की सड़कों का हाल बेहाल हो जाता है. सड़के पूरी तरह से पानी से लबालब भरी हो जाती है. जिसके चलते सड़कों में गड्ढे हो गए हैं. साथ ही स्कूल आने-जाने वाले बच्चे गिरकर चोटिल हो रहे हैं. इस समस्या पर शहर के जनप्रतिनिधियों का बिल्कुल भी ध्यान नहीं है.
संतु परिहार निवासी हनुमान कॉलोनी ने बताया कि पिछले कई वर्षों से इसी तरह से जीवन जीना पड़ रहा है बच्चे स्कूल जाते हैं तो वह सड़कों के बीच गढ़ों में गिरकर चोटिल हो जाते हैं और आने-जाने में काफी समस्या आती है बरसात के दिनों में तो निकलना भी मुश्किल हो जाता है इस समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है साथ ही बड़े-बड़े गड्ढे होने से सभी उनमें गिरकर चोटिल हो रहे हैं और गड्डो में पानी भरने से गड्ढे दिखते भी नहीं देते हैं जिससे आने जाने बाले बाहन भी उन गढ़ों की चपेट में आ जाते हैं.
हनुमान कॉलोनी में नरकीय जीवन जीने को मजबूर रहवासी, जनप्रतिनिधियों का नहीं हैं ध्यान, मासूम बच्चे गिरकर हो रहे चोटिल / Shivpuri News




