,

छर्च थाना क्षेत्र में हुई युवक की हत्या के मामले में राठौर समाज ने जाँच के लिए SP को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जाँच की मांग / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के छर्च थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले मानपुर गांव में कल राजेश कुशवाह पुत्र रमेश कुशवाह का शव गेंत में संदिग्ध अवस्था में डला हुआ था. जहां मृतक के परिजनों ने मेहदेवा गांव के राठौर समाज के 5 लोग पूरन राठौर, दीपक राठौर, हेमंत राठौर, अकेश राठौर, मोहन राठौर पर हत्या करने के आरोप लगाए थे। जहां पुलिस ने ऊदल कुशवाह की शिकायत पर पांच लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया था। जिसको लेकर आज राठौर समाज ने एसपी को ज्ञापन देते हुए मामले में जांच कर कार्यवाही की मांग की है।

हरिओम राठौर ने बताया कि हमारे राठौर समाज के पूरन कुशवाह पर जो एफआईआर हुई है वह बिल्कुल गलत है. मृतक कुशवाहस समाज की एक लड़की को अबैध रूप से लेकर आया था. लड़की के परिजनों ने यह घटना कारित की होगी. उन्होंने कहा कि मृतक ने घर पर ही फांसी लगा ली और मृतक के घर वालों ने ही शव को गेंत में डालकर राठौर समाज के लोगों पर गलत आरोप लगाए हैं. हरिओम राठौर ने पुरानी रंजिश का भी हवाला दिया है. राठौर समाज ने एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग की है.