शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के पूरनखेड़ी टोल प्लाजा के पास कृषि मंडी कर की जांच कर रहे ग्वालियर चंबल संभाग के उड़नदस्ते पर थार सवार कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान रात करीब 8 बजे जांच कर रहे अधिकारी कर्मचारियों ने भाग कर अपनी जान बचाई। लेकिन अनाज मंडी बोर्ड का एक एएसआई भागने में कामयाब नहीं हो सका। जिसे हमलावरों बेरहमी से पीट दिया। इस दौरान पास के होटल में छिपकर अधिकारी-कर्मचारी एएसआई को पिटता हुआ देखते रहे। बाद में लुकवासा चौकी पुलिस मौके पहुंची। इसके बाद घायल को कोलारस के अस्पताल भर्ती कराया गया।
जानकारी के मुताबिक ग्वालियर चंबल संभाग का उड़नदस्ता मंडी कर की चोरी करने वाले वाहनों की चेकिंग शुक्रवार की रात पूरनखेड़ी टोलप्लाजा के पास कर रहा था। इसी दौरान रात शिवपुरी से गुना की ओर मूंगफली दाना भरकर ले जा रहे एक ट्रक को रोका गया था। बताया गया है ट्रक ड्राइवर के पास मंडी कर से जुड़ा हुआ अनुज्ञया पत्र नहीं थी। इसके चलते ट्रक को कार्रवाई की जद में लिया जा रहा था। तभी कुछ ही देर में एक ब्लैक कलर की थार में सवार होकर कुछ लोग आए थे।
टीम के अन्य सदस्य भागकर होटल में छिप गए
थार सवार लोगों ने आते ही कपड़ों में बांधकर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। जिसे देख उड़नदस्ते की टीम के सदस्य भाग खड़े हुए। लेकिन मंडी बोर्ड के एएसआई विकास पुत्र बाबू लाल शर्मा को हमलावरों ने पकड़ लिया और उसके साथ बेरहमी से मारपीट कर दी।
बता दें कि टीम के अन्य सदस्य भागकर पास के होटल में छिप गए थे। थार कार में सवार होकर आए बदमाश मूंगफली से भरे ट्रक छुड़ाने आए थे। बाद में मारपीट के बाद वह ट्रक को अपने साथ ले गए।
पुलिस के पहुंचने से पहले बदमाश भागे
सूचना के बाद मौके पर लुकवासा चौकी पुलिस पहुंच गई थी। लेकिन तब तक बदमाश फरार हो गए थे। घायल एएसआई को कोलारस के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। यहां मंडी के सचिव देवेंद्र सिंह जादोंन आदि अधिकारी कर्मचारी पहुंच गए थे। बाद में एएसआई को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंडी बोर्ड के एएसआई विकास शर्मा ने बताया कि उन्हें ग्वालियर डीएस से चेकिंग के लिए भेजा गया था। चेकिंग के दौरान एक मूंगफली से भरा ट्रक रोका गया था। इसी दौरान ट्रांसपोर्टर दीपू तोमर ट्रक को छुड़वाने आया गया था। जिसके द्वारा मारपीट की गई।
मामले में लुकवासा चौकी प्रभारी शिखा तिवारी का कहना है कि जिस थार कार में सवार होकर बदमाश आए थे। वह किसी दीपक तोमर के नाम से रजिस्टर्ड है। मंडी बोर्ड के एएसआई विकास शर्मा ने भी मारपीट करने वालों में दीपू तोमर का नाम बताया है। पुलिस ने दीपक उर्फ दीपू तोमर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मूंगफली से भरे ट्रक को छुड़वाने आए थार सवार बदमाशों ने मंडी उड़नदस्ता के ASI को पीटा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शराब के नशे में पिता ने छह साल की बेटी को पीट-पीटकर मार डाला, श्यामपुरा में दिल दहला देने वाली घटना / Shivpuri News
- परशुरामेश्वर महादेव मंदिर से दान पेटी चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए दो युवक / Shivpuri News
- पिछोर में मूर्तियों को लेकर बढ़ा तनाव: अहिल्याबाई की प्रतिमा खंडित, अवंतीबाई की प्रतिमाएं स्थापित / Shivpuri News
- आईटीआई हॉस्टल से 19 वर्षीय छात्रा लापता, प्रैक्टिकल देने निकली थी नंदनी / Shivpuri News
- बर्तन बेचने के बहाने घर में घुसी महिलाएं, नशीला पदार्थ खिलाकर नकदी-जेवर ले जाने का आरोप / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- शराब के नशे में पिता ने छह साल की बेटी को पीट-पीटकर मार डाला, श्यामपुरा में दिल दहला देने वाली घटना / Shivpuri News
- परशुरामेश्वर महादेव मंदिर से दान पेटी चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए दो युवक / Shivpuri News
- पिछोर में मूर्तियों को लेकर बढ़ा तनाव: अहिल्याबाई की प्रतिमा खंडित, अवंतीबाई की प्रतिमाएं स्थापित / Shivpuri News
- आईटीआई हॉस्टल से 19 वर्षीय छात्रा लापता, प्रैक्टिकल देने निकली थी नंदनी / Shivpuri News
- बर्तन बेचने के बहाने घर में घुसी महिलाएं, नशीला पदार्थ खिलाकर नकदी-जेवर ले जाने का आरोप / Shivpuri News





Be First to Comment