शिवपुरी: जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के ग्राम कनाखेड़ी गांव में एक नाबालिग का शव गुरुवार को गांव के ही एक कुएं में तैरता हुआ मिला है। परिजनों ने ग्रामीणों एवं एसडीआरएफ की मदद से बालक के शव को कुएं से निकाला और उसे पोहरी अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टर ने नाबालिग को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों की सूचना पर से मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार रोहित पिता रामलखन जाटव उम्र 12 वर्ष निवासी कनाखेड़ी घर से बाहर खेलने की कहकर घर से निकला था जो लौट कर घर नहीं पहुंचा जहा आज शाम रोहित का शव गांव के ही एक कुएं में तैरता हुआ मिला। रोहित के पिता रामलखन ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा बहार रोज की तरह खेलने को गया था संभवत कुएं में नहाने चला गया जिससे उसकी मौत हो गई। मौत का असल कारण पता लगाने के लिए पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर जांच शुरू कर दी है।

कनाखेड़ी गांव में नाबालिग की कुए में तैरती मिली लाश, घर से खेलने की कहकर निकला था नाबालिग / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के सईसपुरा मीट मार्केट में पड़ोसियों के बीच विवाद, चप्पलों से पिटाई का वीडियो वायरल / Shivpuri News
- संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप: सुनवाई नहीं होने पर महिला ने लगाई सीएम हेल्पलाइन, अब शिकायत वापस लेने का दबाव / Shivpuri News
- शादी में शामिल होने आई महिला के जेवर और नकदी लेकर रिश्तेदार फरार, एसपी से शिकायत / Shivpuri News
- फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 40 वर्षीय महिला को रौंदा, मौके पर मौत / Shivpuri News
- सेवा का ‘शीतल’ जज्बा: प्याऊ के साथ शुरू हुई बेजुबानों की फिक्र, अग्रवाल महिला संगठन की शानदार पहल! / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment