,

नशे के ओवरडोज से पंजाब के हार्वेस्टर हेल्पर रामपाल की मौत / Shivpuri News

शिवपुरी: नशे के ओवरडोज से पंजाब के हार्वेस्टर हेल्पर की मौत हो गई है। घटना तेंदुआ थाना क्षेत्र के मितौजी गांव की है। पुलिस ने पीएम कराकर मर्ग कायम कर लिया है। पंजाब के हार्वेस्टर हेल्पर रामपाल (25) की बुधवार की शाम मौत हो गई है। मितौजी गांव में रामपाल मृत हालत में मिला। पंजाब से मृतक का भाई गुरुवार को मौके पर पहुंचा। भाई ने बताया कि रामपाल नशे का आदी था। बताया जा रहा है कि मौके पर शराब की बोतल, सिरिंज आदि सामान मिला है। नशे के ओवरडोज से मौत बताई जा रही है।