शिवपुरी: जिले के कोलारस कस्बे के स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को पहुंची सर्पदंश की शिकार महिला को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत के बाद पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी में जुट गई थी। लेकिन महिला के परिजनों ने महिला की मृत्यु को स्वीकार न करते हए झाड़फूंक कराने ले जाने की बात पर अड़ गए।
इस बात से करीब दो घंटे तक कोलारस के स्वास्थ्य केंद्र में तमाशा चलता रहा बाद में परिजन महिला के शव को झाड़फूंक कराने अपने साथ ले गए। बता दें कि अशोकनगर जिले किसी गांव में महिला के शव को झाड़फूंक के बाद पुनः वापस कोलारस लाया गया। तब कहीं जाकर महिला के शव का पीएम किया जा सका।
झाड़फूंक में लगे रहे परिजन
जानकारी के मुताबिक कोलारस थाना क्षेत्र के मोरई बेडारी की रहने वाली 25 साल की विवाहिता पूजा जाटव को आज सुबह घर में सोते वक्त सांप ने काट लिया था। सुबह पांच बजे जब उसे दिखना बंद हो गया तब उसने यह बात अपने पति शिव सिंह को बताई थी। इसके बाद परिजन पूजा को झाड़फूंक करने वाले किसी ओझा के यहां ले गए थे। ओझा ने करीब तीन घंटे तक झाड़फूंक की। जब पूजा को आराम नहीं मिला तब परिजन पूजा को लेकर कोलारस के अस्पताल पहुंचे थे। यहां पहुंचते ही डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
महिला की मौत को नहीं किया स्वीकार
बता दें कि डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया था। इसके बावजूद परिजन पूजा की मौत को स्वीकार नहीं कर रहे थे। उनका कहना था कि पूजा का शरीर अब गर्म है। साथ ही उसके हाथ-पैर सख्त नहीं हुए हैं। जब पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाना चाहा तो परिजनों ने हंगामा कर दिया और वह पूजा को जिंदा बताते हुए उसे पुनः झाड़फूंक कराने ले जाने के लिए अड़ गए। अस्पताल में करीब दो घंटे तक तमाशा चलता रहा। बाद में परिजन हंगामा करते हुए। पूजा के शव को अपने साथ ले गए।
अशोकनगर से लौटा कर लाए फिर कराया पीएम
बता दें कि परिजन महिला के मृत शरीर को अशोकनगर के किसी गांव लेकर पहुंचे थे। जहां उन्होंने झाड़फूंक करवाई थी। बाद में ओझा ने महिला को मृत घोषित कर दिया। बाद में परिजन पुनः कोलारस अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उनके ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया है।

सर्पदंश से हुई महिला की मौत: मौत के बाद भी विवाद कर बॉडी को झाड़फूंक कराने अशोकनगर ले गए परिजन / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के सईसपुरा मीट मार्केट में पड़ोसियों के बीच विवाद, चप्पलों से पिटाई का वीडियो वायरल / Shivpuri News
- संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप: सुनवाई नहीं होने पर महिला ने लगाई सीएम हेल्पलाइन, अब शिकायत वापस लेने का दबाव / Shivpuri News
- शादी में शामिल होने आई महिला के जेवर और नकदी लेकर रिश्तेदार फरार, एसपी से शिकायत / Shivpuri News
- फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 40 वर्षीय महिला को रौंदा, मौके पर मौत / Shivpuri News
- सेवा का ‘शीतल’ जज्बा: प्याऊ के साथ शुरू हुई बेजुबानों की फिक्र, अग्रवाल महिला संगठन की शानदार पहल! / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment