शिवपुरी: जिले के नरवर कस्बे के प्रसिद्ध और प्राचीन लोढ़ी माता मंदिर पर एक बंदर ने एक कुत्ते के बच्चे को अपना साथी बना लिया है। पिछले कुछ दिनों से बंदर ने कुत्ते के बच्चे को अपने पास रखा है, वह उसे छोड़ने को राजी नहीं है। हालांकि बंदर ऐसा क्यों कर रहा हैं इसके बारे में भी किसी को भी पता नहीं हैं। लेकिन जो भी बंदर को कुत्ते के बच्चे के साथ देखता हैं वह हैरान हो जाता है। इस क्षेत्र के दुकानदारों ने कुत्ते के बच्चे को बंदर से आजाद कराने की कोशिश भी की। लेकिन तब भी बंदर ने कुत्ते के बच्चे को नहीं छोड़ा।
जानकारी के मुताबिक लोढ़ी माता मंदिर पर काले मुंह के बंदरों का जमावड़ा रहता था। लेकिन पिछले कुछ दिनों से यहां लाल मुंह बाले चार से पांच बंदर देखे जाने लगे है। यह लाल मुंह वाले बंदर मंदिर में आने बाले श्रद्धालुओं को परेशान कर रहे है। इन्हीं में से एक बंदर ऐसा भी हैं जो किसी श्रद्धालु को परेशान नहीं करता हैं। लेकिन उसके साथ पिछले कुछ दिनों से एक कुत्ते के बच्चा दिखाई दे रहा हैं। बंदर कुत्ते के बच्चे को हमेशा अपने साथ रखता हैं। इतना ही नहीं वह कुत्ते के बच्चे को अपने साथ पेड़ पर चढ़ जाता हैं।
आसपास के दुकानदारों ने बताया कि बंदर खुद को खाने के लिए लाई गई सामग्री को भी कुत्ते के बच्चे को खिलाता है। गौरतलब है कि नरवर के रेशम माता मंदिर पर दर्शन करने पूरे भारत से लोग आते हैं। मान्यता हैं कि अगर इस मंदिर के सामने से कोई कुमारी कन्या निकलती है तो उसे शादी के बाद यहां पूजा करने आना होता है।

बंदर और कुत्ते के बच्चे की दोस्ती: कुत्ते के बच्चे को लेकर घूम रहा बंदर, छोड़ने को तैयार नहीं / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शराब के नशे में पिता ने छह साल की बेटी को पीट-पीटकर मार डाला, श्यामपुरा में दिल दहला देने वाली घटना / Shivpuri News
- परशुरामेश्वर महादेव मंदिर से दान पेटी चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए दो युवक / Shivpuri News
- पिछोर में मूर्तियों को लेकर बढ़ा तनाव: अहिल्याबाई की प्रतिमा खंडित, अवंतीबाई की प्रतिमाएं स्थापित / Shivpuri News
- आईटीआई हॉस्टल से 19 वर्षीय छात्रा लापता, प्रैक्टिकल देने निकली थी नंदनी / Shivpuri News
- बर्तन बेचने के बहाने घर में घुसी महिलाएं, नशीला पदार्थ खिलाकर नकदी-जेवर ले जाने का आरोप / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment