शिवपुरी: जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम टोंका में एक युवक ने टमाटर की फसल में डालने वाली दवाई पी ली. इसके बाद युवक की हालत गंभीर हो गई. परिजनों ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है.
जानकारी के अनुसार रवि जाटव निवासी ग्राम टोंका थाना सिरसौद ने बताया कि उसका छोटा भाई पवन जाटव उम्र 28 साल खेत में सुबह 8 बजे टमाटर की फसल में इल्ली की दवाई डाल रहा था. इसी दौरान पानी पीने लगा.इसके बाद पानी में थोड़ी सी इल्ली की दवाई चली गई. इसके बाद वह गंभीर घायल हो गया. परिजनों ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां पर युवक का उपचार जारी है.
फ़सल में डालने बाली इल्ली की दवाई युवक ने पी, जिला अस्पताल में इलाज जारी, ग्राम टोंका का मामला




