शिवपुरी: जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत जाधव सागर पर शौच करने गए युवक के हाथ को मगरमच्छ ने काट लिया. युवक का हाथ कंधे से अलग हो गया. जिला अस्पताल में युवक का उपचार जारी हैं.
जानकारी के अनुसार बंटी बाथम पुत्र पप्पू बाथम उम्र 35 साल निवासी हरदोल मंदिर के पास पुरानी शिवपुरी दोस्त छोटू उर्फ मलिंगा बाथम के साथ सोमबार रात्रि 11 बजे जाधव सागर पर शौच करने गया था. शौच के बाद जैसे ही बंटी ने अपना हाथ पानी में डाला तभी शिकार करते हुए मगरमच्छ ने बंटी का हाथ जबडे में ले लिया. और उसे पानी में ले गया. छोटू ने बहादुरी का परिचय देते हुए अपने दोस्त को मगरमच्छ के चंगुल से छुड़ाया. बंटी का हाथ कंधे से अलग हो गया. युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ युवक का उपचार जारी हैं.
जाधव सागर पर शौच करने गए युवक का मगरमच्छ ने हाथ काटा, दोस्त ने संघर्ष कर बचाई जान / Shivpuri News




