,

डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों से बचाव के लिए बरते आवश्यक सावधानी, पढ़िए खबर / Shivpuri News

शिवपुरी: बरसात के कारण कई स्थानों पर जल भराव और गंदगी से मच्छर बढ़ते है। जिसके कारण डेंगू मलेरिया जैसे रोग भी बढ़ाते हैं। इसके लिए जिले के नागरिकगण आवश्यक सावधानी बरते। जिससे डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों से बचा जा सके।
इन बीमारियों से बचाव के लिए अपने आसपास साफ सफाई रखें। घर की छत एवं अन्य स्थानों पर रखे समान में बरसात का पानी इकट्ठा न होने दें। नालियों की सफाई रखें। आसपास कचरा ना फैलाएं। जिससे मच्छर न पनप पाएं। डेंगू मलेरिया एवं मौसमी बीमारियों से स्वयं और अपने आसपास के व्यक्तियों को बचाने के लिए मलेरिया डेंगू फैलने की संभावना को न होने दें। मलेरिया विभाग एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी की टीम शहर के वार्डों में सर्वे का कार्य कर रही है, उनका सहयोग करें।