शिवपुरी के करबला क्षेत्र के करबला के सकरे पुल पर एक तेंदुआ स्पॉट हुआ है। करबला पुल से गुजरने बाले कार सवारों ने तेंदुआ का वीडियो बना लिया। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल भी किया गया है। बता दें कि लगातार एक तेंदुआ करबला क्षेत्र, नोन कोल्हू की पुलिया और मदकपुरा क्षेत्र में दिखाई दे रहा है।
जानकारी के मुताबिक पिछले कुछ माह से एक तेंदुआ लगातार लोगों शहरी क्षेत्र से सटे हुए इलाके में दिखाई दे रहा है। जिससे लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। जिस करबला क्षेत्र में तेंदुआ स्पॉट हुआ है। उस जगह हर रोज सुबह 4 बजे से लोग मॉर्निंग वॉक पर निकलते हैं। इधर नोन कोल्हू की पुलिया क्षेत्र में भी पुरानी शिवपुरी क्षेत्र में लोग सुबह घूमने निकलते हैं। जिससे अब लोगों में अब दहशत का माहौल है। कई लोगों ने सुबह घूमना ही बंद कर दिया है तो कई लोग अन्य स्थानों पर सुबह टहलने जाने लगे हैं।
वहीं मदकपुरा क्षेत्र के शीतला नगर बाशिंदे सबसे ज्यादा तेंदुए से डरे हुए हैं। इस क्षेत्र में तेंदुआ कई पालतू मवेशियों और कुत्तों को अपना शिकार बना चुका है। उल्लेखनीय है कि यह सभी क्षेत्र माधव नेशनल पार्क की सीमा से सटे हुए हैं। इसके चलते पार्क प्रबंधन ने इन क्षेत्रों में पर्चे चिपकाकर सावधानी बरतने की एडवाइजरी जारी कर चुका है।

करबला पुल पर स्पॉट हुआ तेंदुआ: शहर से सटे इलाकों में बार-बार दिखने से लोगों में दहशत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- पिपरघार स्कूल में पदस्थ शिक्षिका शिखा चतुर्वेदी दुर्घटना में घायल, दोनों हाथ और एक पैर में फ्रैक्चर; ग्वालियर में हुआ ऑपरेशन / Shivpuri News
- शराब के नशे में पिता ने छह साल की बेटी को पीट-पीटकर मार डाला, श्यामपुरा में दिल दहला देने वाली घटना / Shivpuri News
- परशुरामेश्वर महादेव मंदिर से दान पेटी चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए दो युवक / Shivpuri News
- पिछोर में मूर्तियों को लेकर बढ़ा तनाव: अहिल्याबाई की प्रतिमा खंडित, अवंतीबाई की प्रतिमाएं स्थापित / Shivpuri News
- आईटीआई हॉस्टल से 19 वर्षीय छात्रा लापता, प्रैक्टिकल देने निकली थी नंदनी / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment