शिवपुरी: काम में लापरवाही बरतने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पिछोर में पदस्थ वार्ड वाय संजय शर्मा को निलंबित कर दिया गया है वहीं आठ आशा कार्यकर्ताओं को निष्क्रिय घोषित करने की कार्यवाही की गई।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय ऋषीश्वर ने बताया कि कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग में कार्य में लापरवाही करने वाले पर सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी के तहत पिछोर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ नियमित संविदा वार्ड वाय संजय शर्मा को कार्य में लापरवाही बरतने पर निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए गए।
इसी प्रकार आयुष्मान कार्ड बनाने एवं सर्वे कार्य में लापरवाही बरतने वाली 8 आशा कार्यकर्ताओं को निष्क्रिय घोषित करने की कार्यवाही की गई है। जिन आशाओं को कार्यवाही हुई है उनमें खनियाधांना के ग्राम सालोरा से सुमन राजा, ग्राम रही से गीता साहू सहित विकासखंड बदरवास के ग्राम अटलपुर से उषा यादव, ग्राम झण्डी गीता ओझा, ग्राम कुटवारा से शमीना बानो, ग्राम सालौन से रामश्री गुर्जर, ग्राम गरगटू से लक्ष्मी बंजारा, ग्राम अगरा से आशा कार्यकर्ता श्रीमती रीता धाकड शामिल है।

काम में लापरवाही बरतने पर वार्ड वाय निलंबित, आठ आशा निष्क्रिय घोषित, सीएमएचओ की कार्यवाही / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के सईसपुरा मीट मार्केट में पड़ोसियों के बीच विवाद, चप्पलों से पिटाई का वीडियो वायरल / Shivpuri News
- संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप: सुनवाई नहीं होने पर महिला ने लगाई सीएम हेल्पलाइन, अब शिकायत वापस लेने का दबाव / Shivpuri News
- शादी में शामिल होने आई महिला के जेवर और नकदी लेकर रिश्तेदार फरार, एसपी से शिकायत / Shivpuri News
- फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 40 वर्षीय महिला को रौंदा, मौके पर मौत / Shivpuri News
- सेवा का ‘शीतल’ जज्बा: प्याऊ के साथ शुरू हुई बेजुबानों की फिक्र, अग्रवाल महिला संगठन की शानदार पहल! / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment