,

पोहरी रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पुल का काम कर रहे कोलकाता के मजदूर को बेल्डिंग करते समय लगा करंट, जिला अस्पताल में भर्ती / Shivpuri News

शिवपुरी: शिवपुरी-पोहरी रोड पर रेलवे क्रॉसिंग के पुल का काम निरंतर जारी है. पिछले दो माह से रेलवे क्रॉसिंग के पुल का काम चल रहा है. ऐसे में बाहर के मजदूर पुलिस के निर्माण कार्य में जुटे हुए हैं. वेस्ट बंगाल के कोलकाता सिटी के एक मजदूर को वेल्डिंग करते समय करंट लग गया. जिसका जिला अस्पताल में उपचार जारी है.


जानकारी के अनुसार मोजिबूर रहामान पुत्र मुनसूर अली उम्र 40 साल निवासी कोलकाता वेस्ट बंगाल पिछले दो माह से शिवपुरी-पोहरी रेलवे क्रॉसिंग के पुल के निर्माण का कार्य कर रहा है. इसी क्रम में शनिवार को भी वह वेल्डिंग का काम कर रहा था. अचानक से वेल्डिंग करते समय करंट दौड़ पड़ा, जिसके कारण मजदूर को करंट लग गया. जिसे परिजन जिला अस्पताल लेकर आए. जहां मजदूर का उपचार जारी है.