शिवपुरी: शहर के ठकुरपुरा क्षेत्र की एक दुकान पर हुए झगड़े के दौरान बुलाने पर मौके पर पहुंची डायल 100 पर तैनात पुलिसकर्मी के साथ तीन लोगों ने मारपीट कर दी। आरक्षक की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया हैं।
बता दें कि विवाद की शुरुआत दुकान पर महिलाओं से हुई थी। पत्नी को पिटता देख पति ने डायल 100 से मदद मांगी थी। जब पुलिस इवेंट पर पहुंची तो महिलाओं के पतियों ने आरक्षक के साथ मारपीट कर दी थी।
ठकुरपुरा क्षेत्र के मॉर्डन स्कूल के महेंद्र शाक्य की दुकान पर बैठी उसकी पत्नी मनीषा का विवाद पड़ोसन मीना जाटव और लक्ष्मी जाटव से शुक्रवार को हो गया था। मीना और लक्ष्मी जाटव ने मिलकर मनीषा शाक्य के साथ मारपीट कर दी थी। इस लक्ष्मी का पति भूरा जाटव भी मौके पर पहुंच गया था। उसने भी मनीषा के साथ मारपीट कर दी। कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे मनीषा के पति महेंद्र शाक्य ने मोके से डायल 100 को फोन कर दिया था।
बताया गया हैं कि डायल 100 को झगड़े का इवेंट मिलने के बाद मौके पर डायल 100 में सवार होकर आरक्षक खाण्डेराम धाकड और पायलट नितिन सेजवार पहुंचे थे। जब आरक्षक ने मनीषा शाक्य और उसके पति महेंद्र शाक्य को रिपोर्ट लिखाने के लिए कोतवाली ले जाना चाहा तभी भूरा जाटव और उसके सहयोगी अरूण जाटव, अभिषेक जाटव ने आरक्षक से रिपोर्ट लिखाने के लिए मनीषा और उसके पति को न ले जाने की बात कही जब आरक्षक ने अपनी ड्यूटी का हवाला दिया।
इससे भड़के भूरा जाटव और अरूण जाटव, अभिषेक जाटव ने आरक्षक के साथ मारपीट दी। आरक्षक की शिकायत के बाद मारपीट करने वाले भूरा जाटव और अरूण जाटव, अभिषेक जाटव के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने धारा 132,121(1) , 296, 115(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया हैं।

डायल 100 के आरक्षक के साथ मारपीट: पत्नी को पिटता देख पति ने मांगी थी मदद, इवेंट पर पहुंची थी 100, केस दर्ज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- भारतीय मजदूर संघ ने श्रमिक-कर्मचारियों की मांगों को लेकर किया धरना-प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा 53 सूत्रीय ज्ञापन / Shivpuri News
- बैराड़ में आवारा कुत्तों का आतंक, एक दिन में 8 से 10 लोगों को काटा; अस्पताल में एंटी रेबीज इंजेक्शन नहीं / Shivpuri News
- मरीज को बिना ठीक से देखे किया रेफर, वायरल वीडियो के बाद शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में बड़ा एक्शन, दो जूनियर डॉक्टर निलंबित / Shivpuri News
- 30 फीट की ऊंचाई से गिरा मजदूर, मौके पर मौत; बचाने दौड़ा ममेरा भाई भी 15 फीट नीचे गिरा, गंभीर घायल / Shivpuri News
- कोरियर का झांसा, प्ले स्टोर का फर्जी ऐप और खाली बैंक खाता, 64 वर्षीय रिटायर्ड प्राचार्य को साइबर ठगों ने लगाया 50 हजार का चूना / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment