शिवपुरी: जिले के सतनबाड़ा थाना क्षेत्र के खेरेवाले हनुमान मंदिर के सामने आज शुक्रवार की सुबह फोरलेन हाईवे पर कंटेनर ने मंदिर के पुजारी को कुचल दिया। इस घटना पुजारी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
बता दें कि पुजारी की मौत की सूचना लगते ही ग्रामीणों ने हाईवे पर चक्का जाम कर दिया। जाम की सूचना के बाद मौके पर पहुंची सतनबाड़ा थाना पुलिस ने ट्रक जब्त कर ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। वहीं नाराज ग्रामीणों को जैसे तैसे समझाइश के बाद पुलिस ने हाईवे से हटवाया।
जानकारी के मुताबिक खेरेवाले हनुमान मंदिर के पुजारी मोहन दास बाबा (60) मंदिर के बाहर हाईवे पर दूधियों से दूध लेने के लिए खड़े थे। इसी दौरान कंटेनर के ड्राइवर ने लापरवाही से चलाते हुए मोहन दास बाबा को कुचल दिया। जिससे बाबा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर के बाद कंटेनर भी हाईवे से उतर गया था।
सूचना के तत्काल बाद सतनबाड़ा पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई थी। बताया गया है दुर्घटना को अंजाम देने वाला ट्रक ड्राइवर शराब के नशे धुत्त था। पुलिस शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज मामले की जांच शुरू कर दी हैं।

खेरेवाले हनुमान मंदिर के पुजारी को कंटेनर ने कुचला मौके पर मौत, चक्काजाम, दूध लेने हाईवे पर खड़े थे पुजारी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- भारतीय मजदूर संघ ने श्रमिक-कर्मचारियों की मांगों को लेकर किया धरना-प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा 53 सूत्रीय ज्ञापन / Shivpuri News
- बैराड़ में आवारा कुत्तों का आतंक, एक दिन में 8 से 10 लोगों को काटा; अस्पताल में एंटी रेबीज इंजेक्शन नहीं / Shivpuri News
- मरीज को बिना ठीक से देखे किया रेफर, वायरल वीडियो के बाद शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में बड़ा एक्शन, दो जूनियर डॉक्टर निलंबित / Shivpuri News
- 30 फीट की ऊंचाई से गिरा मजदूर, मौके पर मौत; बचाने दौड़ा ममेरा भाई भी 15 फीट नीचे गिरा, गंभीर घायल / Shivpuri News
- कोरियर का झांसा, प्ले स्टोर का फर्जी ऐप और खाली बैंक खाता, 64 वर्षीय रिटायर्ड प्राचार्य को साइबर ठगों ने लगाया 50 हजार का चूना / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment