,

हाथ भट्टी की कच्ची शराब 70 लीटर सहित आरोपी को किया गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले की दिनारा पुलिस ने हाथ भट्टी की कच्ची शराब 70 लीटर सहित अपाचे मोटर साइकल के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया.

दिनारा थाना प्रभारी विनोद भार्गव ने बताया की 8 सितंबर को ग्राम तालभेव से पहले पुलिया के पास से आरोपी अजय पुत्र मनोज लोधी उम्र 19 साल निवासी ग्राम नन्दपुर थाना करैरा जिला शिवपुरी को अपाचे मोटर साइकिल पर दो कैनो मे कुल 70 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब ले जाते हुए पकड़ा. आरोपी के कब्जे से हाथ भट्टी की कच्ची शराब 70 लीटर कीमती 07 हजार रूपये एंव एक अपाचे मोटर साइकिल कीमती 70 हजार रूपये को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी के विरुद्द अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का कायम कर विवेचना मे लिया गया है ।
उक्त सरहानीय कार्यवाही मे चौकी प्रभारी थनरा उनि रामानंद पचौरी, थाना प्रभारी दिनारा उनि विनोद भार्गव, सउनि विनोद गौतम, प्रआर0 498 अशोक तिवारी, प्रआर0 252 हिमांशू चतुर्वेदी, आर0 588 रूपेन्द्र यादव, आर0 466 बलवीर बघेल, आर0 595 रामअवतार लोधी, आर. 586 धर्मेन्द्र यादव की सहानीय भूमिका रही.