,

सरपंची की रंजिस के कारण पूर्व सरपंच की बाइक में मारी टक्कर, पूर्व सरपंच गोपाल यादव की मौत / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत पटेवरी डोंगरपुर के बीच बाइक सवार ने दूसरे बाइक सवार में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. जिसके कारण पूर्व सरपंच की मौत हो गई.

जानकारी के अनुसार लोकेंद्र यादव ने बताया कि उसके मामा बालापुर के पूर्व सरपंच रह चुके हैं. पटेवरी से वह बालापुर वापस आ रहे थे. तभी बालापुर से मेखसिंह पटवेरी की ओर जा रहा था. उसने देखा कि मेरे मामा गोपाल यादव उम्र 45 साल पटेवरी से बालापुर की ओर वापस आ रहे हैं तो उसने पीछे बाइक लगा दी. उसके बाद पीछे से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. जिसके कारण मामा गिर गए और हम मामा को जिला अस्पताल लेकर आए. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

लोकेंद्र यादव ने बताया कि बैराड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम बालापुर के मेरे मामा गोपाल यादव पूर्व सरपंच रह चुके हैं और सरपंची की रंजिश के कारण उन्हें जानबूझकर मर गया है. फिलहाल पुलिस ने शव का पीएम कराकर जाँच शुरू कर दी हैं.