शिवपुरी में आज प्रदेश सहित अन्य प्रदेशों के बाल्मीकि समाज से जुड़े नेताओं और संगठनों का जमावड़ा रहा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के पालन में आरक्षण से वंचित रह गए वाल्मिकी समाज को आरक्षण प्रदान करवाने के संबंध में एक रैली निकाली गई बाद में राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा गया। इससे पहले पुराने बस स्टैंड पर एक सभा भी आयोजित की गई थी।
बाल्मीकि समाज अधिकारी कर्मचारी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमल किशोर कोड़े ने कहा कि 1 अगस्त 2024 को सुप्रीम कोर्ट द्वारा एससी, एसटी वर्ग के आरक्षण को लेकर पारित किए गए निर्णय के अनुसार संपूर्ण भारत में आरक्षण में वर्गीकरण लागू किया जाना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय अनुसार बाल्मीक एवं सफाई कर्मचारी वर्ग की जातियों जो आरक्षण से वंचित रह गई है। आरक्षण से वंचित वाल्मिकी समाज एवं उसकी उप जातियां और स्वच्छकार समाज से संबंधित विभिन्न राज्यों में उपनाम से जाने वाली सभी जातियों जो आरक्षण का लाभ नहीं मिला है उस सभी जातियों को एसटी, एसटी के आरक्षण कोटे में कोटा (वर्गीकरण) निर्धारित कर उसका लाभ बाल्मिकी समाज एवं अन्य आरक्षण से वंचित समाजों को दिलाया जाना चाहिए।
आज इसी सन्दर्भ में शिवपुरी में भारी संख्या में बाल्मीकि समाज एकत्रित हुआ था। आज महामहिम राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के पालन में आरक्षण से वंचित रह गए वाल्मिकी समाज को आरक्षण प्रदान करवाने की मांग की गई हैं।

बाल्मीकि समाज ने निकाली रैली, आरक्षण कोटे से रह गया वंचित, कोटा निर्धारित कर लाभ दिलवाएं जाने की मांग / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रात 3 बजे घर में घुसा चोर, CCTV में कैद हुई वारदात / Shivpuri News
- बैराड़ में फट्टा व्यापारियों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 5 गुना मंडी टैक्स वसूला / Shivpuri News
- गेहूं की थ्रेसिंग के दौरान दर्दनाक हादसा, थ्रेसर की चपेट में आने से युवक की मौत / Shivpuri News
- शिवपुरी में नशे में धुत कार चालक का कहर, कई लोगों को मारी टक्कर / Shivpuri News
- काम दिलाने के नाम पर युवकों को कर्नाटक ले जाकर बंधक बनाने का आरोप, परिजनों ने लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment