शिवपुरी: पोषण माह के तीसरे दिन क्षेत्रीय व्यंजन रेसिपी के साथ कार्यक्रम आंगनवाड़ी केंद्र जाखनौद पर पोषण माह के तीसरे दिन गर्भवती, धात्री, किशोरी बालिकाओं, पुरुषो की बैठक कर पोषण माह कार्यक्रम किया गया।
विकास संवाद द्वारा संचालित समुदाय आधारित कुपोषण प्रबंधन परियोजना चाइल्ड राइट्स एंड यू cry के सहयोग पोहरी ब्लॉक के 15 गांव में संचालित है इस परियोजना के तहत आज का कार्यक्रम किया गया.
जिसमें कार्यक्रम का उद्देश्य बताते हुए काउंसलर रानी जाटव द्वारा बताया गया कि पोषण माह भारत सरकार का प्रमुख कार्यक्रम है जिसका उद्देश्य 0 से 6 माह तक के बच्चों को गर्भवती महिला और स्तनपान कराने वाली माताओं किशोर, किशोरी को उचित पोषण के विषय में जागरूक बनाना।
0 से 6 माह बच्चों के लिए मां का दूध ही सही पोषण होता है दूध के अलावा कुछ भी नहीं देना है मां के दूध में सभी पोषक तत्व होते हैं जहां तक की बच्चों को स्तनपान के अलावा पानी भी नहीं देना है। साथ ही स्तनपान कराने के तरीके के स्टेप बताए गए.
फिल्ड कार्यकर्ता ज्योति द्वारा बताया गया कि हमें जीवित रहने के लिए पोषण की आवश्यकता होती है जो हमें भोजन ,पानी और शरीर द्वारा ग्रहण किया जाने वाले अन्य पदार्थो में मौजूद पोषक तत्वों से मिलते हैं जिसमें हम अपने गांव में होने वाली खाद्य पदार्थों को अपने भोजन में उपयोग करें जिसमें कौन-कौन सी भाजीयां है, उनका उपयोग कर सकते हैं.
उसके बाद समुदाय की महिलाओं द्वारा धात्री महिला कविता भूपेंद्र के घर पर लोकल समुदाय में उपलब्ध पमार की भाजी की रेसिपी तैयार की गई इस रेसिपी में भाजी तेल ,नमक ,मिर्ची,हरी मिर्च, प्याज लहसुन आदि को शामिल कर तैयार किया गया।
आज की कार्यक्रम में विकास संवाद एवं आईसीडीएस के संयुक्त प्रयास से पोषण माह मनाया गया।

जाखनोद में क्षेत्रीय व्यंजन रेसिपी के साथ कार्यक्रम का हुआ आयोजन / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- भारतीय मजदूर संघ ने श्रमिक-कर्मचारियों की मांगों को लेकर किया धरना-प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा 53 सूत्रीय ज्ञापन / Shivpuri News
- बैराड़ में आवारा कुत्तों का आतंक, एक दिन में 8 से 10 लोगों को काटा; अस्पताल में एंटी रेबीज इंजेक्शन नहीं / Shivpuri News
- मरीज को बिना ठीक से देखे किया रेफर, वायरल वीडियो के बाद शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में बड़ा एक्शन, दो जूनियर डॉक्टर निलंबित / Shivpuri News
- 30 फीट की ऊंचाई से गिरा मजदूर, मौके पर मौत; बचाने दौड़ा ममेरा भाई भी 15 फीट नीचे गिरा, गंभीर घायल / Shivpuri News
- कोरियर का झांसा, प्ले स्टोर का फर्जी ऐप और खाली बैंक खाता, 64 वर्षीय रिटायर्ड प्राचार्य को साइबर ठगों ने लगाया 50 हजार का चूना / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment