शिवपुरी: शहर के करबला क्षेत्र में शिकार की तलाश में सड़क किनारे बैठा एक तेंदुआ कैमरे में कैद हुआ हैं। तेंदुए का वीडियो इस मार्ग से गुजर रहे कार सवार के द्वारा बना लिया गया। खास बात हैं कि कार को देख तेंदुआ अपनी जगह से टस से मल नहीं हुआ। वह बेखौफ होकर बैठा रहा।
शहरी सीमा से सटे इलाकों में तेंदुए की दस्तक की यह पहली घटना नहीं हैं। इससे पहले भी कई बार तेंदुए को शहरी क्षेत्र की सीमा से सटे इलाकों को देखा जा चुका हैं।
शहरी क्षेत्र की सीमा सटे इलाकों में लगातार तेंदुए अपनी आमद दर्ज करा रहे हैं। कुछ रोज पूर्व मदकपुरा क्षेत्र की कालोनी के पास एक तेंदुआ दिखाई दिया था। जिससे अब कॉलोनीवासी दहशत के साये जी रहे हैं। वहीं शहर से सटी नोनकोल्हू की पुलिया पर कई बार तेंदुआ फेंके गए मृत मवेशियों को अपना निवाला बनाता हुआ कैमरे में कैद हो चुका हैं।
बता दें कि मदकपुरा, नोनकोल्हू पुलिया और करबला क्षेत्र शहर से सटा हुआ हैं। इसके चलते सुबह और शाम लोग इस क्षेत्र में मॉर्निग और इवनिंग वॉक पर निकलते हैं। ऐसे में इन लोगों को भी अब डर सताने लगा हैं।
बीते साल करबला-बाजाघर क्षेत्र की गोशाला में घुसकर तेंदुआ गाय पर हमला कर उसे मार चुका हैं। उसी क्षेत्र में एक बार फिर एक तेंदुआ रविवार की रात कैमरे में कैद हुआ हैं। बता दें शहर माधव नेशनल पार्क की सीमा से सटा हुआ हैं। जिन स्थानों पर अब तक तेंदुआ दिखाई दिया हैं। उस स्थान को नेशनल पार्क प्रबंधन वन्य प्राणियों का क्षेत्र बताती है।

बेखौफ सड़क किनारे शिकार की तलाश में बैठा दिखा तेंदुआ: शहरी क्षेत्र की सीमा से सटे इलाकों में देखे जाने लगे हैं वन्य जीव / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रात 3 बजे घर में घुसा चोर, CCTV में कैद हुई वारदात / Shivpuri News
- बैराड़ में फट्टा व्यापारियों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 5 गुना मंडी टैक्स वसूला / Shivpuri News
- गेहूं की थ्रेसिंग के दौरान दर्दनाक हादसा, थ्रेसर की चपेट में आने से युवक की मौत / Shivpuri News
- शिवपुरी में नशे में धुत कार चालक का कहर, कई लोगों को मारी टक्कर / Shivpuri News
- काम दिलाने के नाम पर युवकों को कर्नाटक ले जाकर बंधक बनाने का आरोप, परिजनों ने लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment