शिवपुरी: शेयर मार्केट में इन्वेस्ट कराने पर दुगुना लाभ कमाने का लालच देकर युवक के ऑफलाईन (डीमेट) एकाउंट खुलवाने का परामर्श देकर खाता खुलवाया गया. ट्रैडिंग के नाम पर ठगी कर 16 लाख 56 हजार 600 रूपए लिए थे.
खनियांधाना निवासी जितेंद्र लोधी ने 1 जुलाई को एसपी ऑफिस में शिकायत की थी। अज्ञात व्यक्ति ने शेयर मार्केट में इन्वेस्ट कराकर दो गुना लाभ कराने का लालच देकर शेयर मार्केट में इन्वेस्ट से रकम दोगुना होने के लालच में युवक 16 लाख 56 लाख 600 रु. गंवा बैठा था।
एसपी से शिकायत के बाद साइबर सेल ने जांच शुरू की। जिन बैंकों के खातों में राशि पहुंची थी, उन सभी से संपर्क कर 16 लाख 56 हजार 600रु. वापस करा दिए हैं।
एसपी अमन सिंह राठौड़ के निर्देश पर सायबर सेल प्रभारी एसआई धर्मेंद्र सिंह जाट ने टीम की मदद से छानबीन शुरू की। जिस खाते से राशि ट्रांसफर हुई, उसको ट्रैक किया। जिन बैंक खातों में ट्रांजेक्शन हुआ, उन बैंकों से संपर्क कर खातों का ब्यौरा लिया। बैंकों से संपर्क कर 16 लाख 56 हजार 600 रु. वापस कराए। युवक ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय शिवपुरी आकर पुलिस अधीक्षक व सायबर टीम की प्रशंसा करते हुए आभार प्रकट किया गया
सायबर सेल प्रभारी उनि. धर्मेन्द्र सिंह जाट (मुख्य भूमिका), सउनि. अजय पाल, कार्य.प्र.आर. विकास सिंह चौहान, आर. जलज रावत, आर. दामोदर परिहार, आर. आलोक व्यास, आर. मानवेन्द्र गुर्जर आदि की भूमिका रही.

साइबर सेल की बड़ी कार्रवाई: शेयर मार्केट में ट्रेडिंग के नाम पर 16 लाख की ठगी, सायबर पुलिस ने वापस लौटाए / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रात 3 बजे घर में घुसा चोर, CCTV में कैद हुई वारदात / Shivpuri News
- बैराड़ में फट्टा व्यापारियों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 5 गुना मंडी टैक्स वसूला / Shivpuri News
- गेहूं की थ्रेसिंग के दौरान दर्दनाक हादसा, थ्रेसर की चपेट में आने से युवक की मौत / Shivpuri News
- शिवपुरी में नशे में धुत कार चालक का कहर, कई लोगों को मारी टक्कर / Shivpuri News
- काम दिलाने के नाम पर युवकों को कर्नाटक ले जाकर बंधक बनाने का आरोप, परिजनों ने लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment