शिवपुरी: कोतवाली पुलिस ने पैट्रोल पंप पर अवैध बसूली करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया.
कोतवाली थाना प्रभारी रोहित दुबे ने बताया की 26 अगस्त की रात्रि में ग्वालियर वायपास स्थित पैट्रोल पम्प पर दहशत फैलाई थी. 27 अगस्त को राहुल पुत्र कैलाश धाकड निवासी चंदनपुरा ने थाने पर आकर शिकायत दर्ज कराई थी कि वह गीता फिलिंग स्टेशन (पैट्रोल पंप) ग्वालियर वायपास पर कार्य कर रहा था. तभी वहां पर ठकुरपुरा के दो लडके मौसम करारे व स्वदेश करारे आए व शराब पीने के लिए रूपयों की मांग करने लगे जब रूपए देने से मना करने पर मारपीट की. इसकी शिकायत के बाद 28 अगस्त आज दोनों आरोपी मौसम करारे व स्वदेश करारे निवासी ठकुरपुरा को 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार किया गया है.
इनकी रहीं सराहनीय भूमिकाः उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली टीआई रोहित दुबे, प्रआर० 562 जानकीलाल, प्रआर0 374 गजेन्द्र सिंह परिहार, आर. 248 भोले सिंह राजावत, आर. 767 अजीत राजावत की सराहनीय भूमिका रही.






Be First to Comment