Press "Enter" to skip to content

आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला सहित तीन लोग झुलसे, टपरिया में लगी आग से घर ग्रस्ती का सामान जलकर हुआ खाक / Shivpuri News

शिवपुरी: आजकल पूरा देश मौसम की मार झेल रहा है अत्यधिक बारिश होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है तो कहीं नदी नाले ऊफान पर हैं तो कही सडको पर पानी भरा हुआ  है तो वहीं शिवपुरी जिले के करैरा तहसील के खैराघाट गांव में रविवार शाम लगभग 6:30 बजे आकाशीय बिजली गिरने से टपरिया जल गई। एक महिला सहित तीन लोग उसमें झुलस गए जिन्हें करैरा प्राथमिक उपचार देकर शिवपुरी जिला अस्पताल रेफर किया गया।
जानकारी के अनुसार रविवार शाम लगभग 6:30 बजे तेज बारिश के साथ बादल में बिजली तड़की जिसका प्रभाव करैरा खैराघाट गांव में देखने को मिला। खैराघाट निवासी वीर सिंह परिहार के खेत पर बनी टपरिया पर आकाशी बिजली गिर गई,, गिरने से  टपरिया में आग लग गई। उसमे वीर सिह परिहार उसकी पत्नी और लडका मोनू झुलस गए। जिन्हें जिला अस्पताल रैफर किया गया उनका उपचार जारी है. टपरिया मे रहा घर गस्ती का सामान गेंहू, कपडा और अन्य सामान जलकल खाक हो गया.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!