एक पौधा मां के नाम अभियान को लेकर कहा पर्यावरण से प्रेम बदलेगा प्रकृति की सूरत
शिवपुरी। एक पेड़ मां के नाम अभियान चला कर हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने एक संदेश दिया है। एक पेड़ मां के नाम अभियान का नाम इसलिए रखा गया कि जिस तरह एक मां अपने बच्चों को ममत्व से पालती है ऐसे ही हमें पौधों को पालना है क्योंकि मां के साथ लोगों का सबसे ज्यादा अटैचमेंट रहता है जितना मां से अटैचमेंट होता है इस तरह वृक्ष से लगाव रखकर पर्यावरण की सुरक्षा करने में सहायक सिद्ध हो सकते हैं। यह बात शिवपुरी आए वन मंत्री रामनिवास रावत ने शासकीय माधव राव स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि पेड़ों का महत्व कोरोना कल में सब लोग अच्छी तरह देख चुके हैं। उन्होंने लोगों से आवाहन किया कि प्रत्येक व्यक्ति हर वर्ष एक पौधा लगाने का संकल्प ले। पौधारोपण कार्यक्रम से पहले मंत्री रामनिवास रावत अपने गुरुजनों से मिले और उनका आशीर्वाद लिया। इसके साथ ही पुराने मित्रों से मुलाकात भी की बता दे कि मंत्री रामनिवास रावत इस महाविद्यालय से शिक्षा ग्रहण की है। उन्होंने कहा कि गुरुओं का आशीर्वाद व्यक्तियों का संबल होता है। केवल पढ़ना और पढ़ाना ही महत्वपूर्ण नहीं होता गुरुओं के बताए हुए रास्ते, उनकी डांट, उनके प्यार से समझाने का जो महत्व समझ जाता है उसे जीवन में आगे ले जाने से कोई नहीं रोक सकता। इस दौरान कॉलेज के भागीदारी अध्यक्ष अमित भार्गव, पूर्व विधायक नरेंद्र बिरथरे, प्रहलाद भारती, उपाध्यक्ष हेमंत ओझा, कार्यालय मंत्री राकेश राठौर, जिला मीडिया प्रभारी विकास दंडोतिया, सह प्रभारी शुभ्रा शर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी जितेंद्र राठौर, प्राचार्य महेंद्र कुमार, प्राध्यापक पवन श्रीवास्तव, राजीव दुबे, अनिल शर्मा, अरविंद, वीरेंद्र शर्मा, अजय त्रिपाठी, रामकुमार सिंह यादव, अखिलेश दुबे आदि मौजूद रहे।

मां जैसे ममत्व से पालती है वैसे पाले पौधों को: वन मंत्री रावत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- बैराड़ में चोरी का खुलासा: 2.25 लाख के जेवर बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- बैराड़ में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 16 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त / Shivpuri News
- शिवपुरी में ईद-उल-फितर की धूम: अमन-चैन की दुआओं के साथ सौहार्द का संदेश / Shivpuri News
- खूबत खाटी पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत, एक गंभीर / Shivpuri News
- शिवपुरी में सिलेंडर की कमी बनी चोरी की वजह: रात 3 बजे घर में घुसकर सिलेंडर ले उड़ा चोर, CCTV में कैद वारदात / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment