शिवपुरी: जिले के बदरवास जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत सालोन के बारई खेड़ा गांव में आज मंगलवार को एक ग्रामीण के दो कच्चे कमरों की छत धराशायी हो गई। इस घटना में मलवे में दबने से 20 बकरियों की मौत हुई हैं साथ ही बकरी सहित अन्य मवेशी घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पशु चिकित्सक ने पहुंचकर घायल बकरियों का इलाज किया। वहीं पटवारी ने पंचनामा बनाकर मामले को आगे बढ़ाया है।
दरअसल, बारई खेड़ा गांव के रहने वाले ग्रामीण तोफान सिंह ने अपने घर के पास बने दो कच्चे कमरों में मवेशियों का बाड़ा बना रखा था। खराब मौसम के चलते तोफान सिंह अपनी 60 बकरियों को एक कच्चे कमरे में और दूसरे कमरे में दो भैंस व दो गाय के बछड़ों को बंद करके रखा था। हालांकि, दोनों कच्चे कमरों की छत बारिश की नमी बैठने के चलते भरभराकर गिर गई।
कच्चा मकान गिरने से बकरियों की दबने से मौत।
कच्चा मकान गिरने से बकरियों की दबने से मौत।
आनन-फानन में तोफान सिंह ने ग्रामीणों की मदद से छत के मलवे में दबे अपने मवेशियों को बाहर निकाला था। लेकिन मलबे में दबने से 20 बकरियों की मौत हो गई। वहीं तीन बकरी गंभीर रूप से घायल हो गईं थी। जिन्हें ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया था।
दूसरे कच्चे मकान की छत गिरने से दो भैंस और दो गाय के बछड़े मामूली घायल हुए। सरपंच महेंद्र सिंह सूचना पर मौके पर पशु चिकित्सक पहुंचे थे। जिनके द्वारा घायल मवेशियों का इलाज किया गया। इसके अतिरिक्त पटवारी सतेंद्र धाकड़ में मौके पर पहुंचकर मृत बकरियों का पंचनामा बनाया हैं।

ग्रामीण के दो कच्चे कमरों की छत हुई धराशायी: मलबे में दबने से 20 बकरियों की मौत, 5 मवेशी घायल / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- प्रतिभाओं का सम्मान, स्वर्णिम भविष्य का आह्वान, पाल बघेल समाज ने किया समाज की 200 प्रतिभाओं का सम्मान / Shivpuri News
- बगीचा मंदिर में पूजा को लेकर विवाद, दो पक्षों में चले लाठी-डंडे; आधा दर्जन से अधिक घायल / Shivpuri News
- मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर मौत / Shivpuri News
- बिजली बिभाग की लापरवाही: करंट लगने से दो गायों की मौत, किसान को 1.20 लाख का नुकसान / Shivpuri News
- खोड़ बस स्टैंड पर बड़ा हादसा टला, ओवरलोड रेत से भरे ट्रैक्टर ने 9 बाइक और जनरेटर रौंदा / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment